फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ruckus over MLA Indira Meena allegation Is this Rising Rajasthan How many firms of CM son included in tender

राजस्थान विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा के आरोपों पर सत्ता पक्ष का विरोध, जानें क्या कहा

Wed, 05 Feb 2025 06:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 06:47 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा के आरोपों पर सत्ता पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। बता दें कि विधायक मीणा ने सीएम भजनलाल शर्मा से संबंधित एक सवाल पूछ लिया था।

विज्ञापन
Ruckus over MLA Indira Meena allegation Is this Rising Rajasthan How many firms of CM son included in tender
विधायक इंदिरा मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा के आरोपों से सदन में जोरदार हंगामा हो गया। विधायक मीणा ने सवाल उठाते हुए कहा, राइजिंग राजस्थान है क्या? 

विज्ञापन


विज्ञापन


विधायक इंदिरा मीणा के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सदन में बिना सबूत आरोप नहीं लगाए जा सकते। मंत्रियों ने मांग की कि इन आरोपों को कार्यवाही से हटाया जाए। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा, सदन में बिना प्रमाण के बकवास आरोप नहीं सुने जाएंगे। इसके जवाब में इंदिरा मीणा ने कहा, क्या मैं सबूत दूं? आप तय करेंगे कि कोई क्या बोलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक राजेंद्र पारीक ने सत्ता पक्ष की आपत्ति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, हर विधायक को टोकना बर्दाश्त नहीं होगा। सदन में इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक जारी रही। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की।

राजस्थान सरकार द्वारा कुछ जिलों के गठन को निरस्त किए जाने के मुद्दे पर बुधवार को राजस्थान विधानसभा में हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बाद में व्यवस्था दी कि गुरुवार को इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव देने वाले दो विधायकों को दो-दो मिनट बोलने की अनुमति होगी और सरकार की ओर से इस पर संक्षिप्त वक्तव्य दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed