फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RSOS 10th & 12th Result 2025 Declared Toppers to Receive Cash Awards

RSOS 10-12th Result: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार

Thu, 19 Jun 2025 05:01 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 05:01 PM IST
सार

RSOS 10-12th Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। प्रदेश के टॉपर्स को 21,000 और को 11,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सभी जिले के टॉपर्स को भी सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन
RSOS 10th & 12th Result 2025 Declared Toppers to Receive Cash Awards
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया परीक्षा परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम गुरुवार को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में घोषित किया गया। छात्र-छात्राएं अपना परिणाम RSOS की आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


रिकॉर्ड समय में जारी हुआ परिणाम  
पूर्व में यह परीक्षा 21 अप्रैल से 16 मई तक प्रस्तावित थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण 30 मई को समाप्त हुई। इसके पश्चात केवल 19 दिनों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर परिणाम जारी किया गया।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं परिणाम
  • कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 53,498
  • परीक्षा में शामिल हुए: 35,575
  • उत्तीर्ण छात्र: 16,400
  • पासिंग प्रतिशत: 46.1%
ये भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून की जोरदार दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं में पहला स्थान
  • अमान खान (जोधपुर) — 85.4% (छात्र वर्ग)
  • हीना (जयपुर)— 89.8% (छात्रा वर्ग)
  • दोनों को 21,000 का नकद पुरस्कार मिलेगा।

दूसरा स्थान
  • गजेंद्र सिंह देवड़ा (सिरोही) — 83.8%
  • ममता (फालोदी) और चंदू कंवर (जैसलमेर)— 85%
  • तीनों को 11,000-11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

कक्षा 12वीं परिणाम
  • कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 49,499
  • परीक्षा में शामिल हुए: 38,289
  • उत्तीर्ण छात्र: 18,800
  • पासिंग प्रतिशत: 49.1%
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को लिखा पत्र, कहा- राजस्थान को जल्द मिले पानी का हक

12वीं में पहला स्थान
  • सुमित (बालोतरा) — 86% (छात्र वर्ग)
  • रुखसाना बानो (चूरू) — 88.6% (छात्रा वर्ग)
  • दोनों को 21,000-21,000 रुपये पुरस्कार मिलेगा।

दूसरा स्थान
  • प्रियांक आहारी (राजसमंद) — 85.8%
  • खुशबू जैन (डूंगरपुर) — 88%
  • दोनों को 11,000-11,000 का पुरस्कार मिलेगा।

जिला स्तर पर इन्हें मिलेगा पुरस्कार 
राज्य के प्रत्येक जिले में टॉप करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को 11,000-11,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष से RSOS ने डिजिटल परीक्षा प्रबंधन प्रणाली लागू की है। छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाएं DigiLocker के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जो छात्र पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) कराना चाहते हैं, वे 20 जून से 26 जून 2025 तक rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed