फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC Exam News: Senior Teacher Exam Starts Today | 3.8 Lakh Candidates to Appear

RPSC Exam News: वरि. अध्यापक भर्ती परीक्षा आज से शुरू,  मौसम बना चुनौती, अभ्यर्थियों से समय से पहुंचने की अपील

Sun, 07 Sep 2025 08:05 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 07 Sep 2025 08:05 AM IST
सार

RPSC Exam News: राजस्थान में आज से वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, 3.82 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। जयपुर में 185 केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित। पहचान पत्र अनिवार्य, परीक्षा में अनुचित साधन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
RPSC Exam News: Senior Teacher Exam Starts Today | 3.8 Lakh Candidates to Appear
RPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (सेकंड ग्रेड टीचर) भर्ती परीक्षा आज रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है। प्रदेशभर में बनाए गए सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर करीब 3 लाख 82 हजार अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। भर्ती परीक्षा 2129 पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, पंजाबी और उर्दू जैसे विषय शामिल हैं।परीक्षा दो पारियों में हो रही है।  सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक। राजधानी जयपुर में 185 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल पदों में से TSP क्षेत्र के लिए  402 और नोन TSP के  1727 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

आयोग की सख्त चेतावनी: गड़बड़ी पर सख्त सजा

RPSC ने स्पष्ट कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता, नकल या दलालों से संपर्क करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम-2022) के तहत सख्त कार्रवाई होगी। इसके तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति जब्ती तक की सजा संभव है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Sirohi News: मातर माता मंदिर में बाढ़ का कहर, पानी में फंसे 290 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

 पहचान पत्र और समयबद्धता अनिवार्य

आयोग ने निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर रंगीन मूल आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यदि आधार पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो अन्य वैध पहचान पत्र जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID भी मान्य होंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले तक ही प्रवेश मिलेगा। समय पर नहीं पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

परीक्षा में 8329 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग ने कहा है कि यदि कोई कार्मिक परीक्षा ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया, तो उसका वेतन रोका जाएगा और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 मौसम बना चुनौती, अभ्यर्थियों से समय से पहुंचने की अपील

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि मौसम या ट्रैफिक के कारण किसी भी समस्या से बचा जा सके।

 परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी किए गए

जयपुर के नांगल मोड़ स्थित सन्फ्लावर एकेडमी को हटाकर परीक्षा केंद्र श्री बालाजी शिक्षा मंदिर स्कूल, पीली की तलाई, आमेर कर दिया गया है। इसी तरह राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पानो का दरीबा, रामगंज को बदलकर सेंट माइकल स्कूल, सुभाष चौक, आमेर रोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed