फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Lok Sabha Chunav Live : यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है- अजमेर की आमसभा में बोले गहलोत

Tue, 16 Apr 2024 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 02:56 PM IST
खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल को होने वाले हैं। कल शाम के बाद चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। इससे पहले भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Chunav Live: This election is to save democracy – Gehlot said in the general meeting of Ajmer
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:53 PM, 16-Apr-2024
मोदीजी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा- बोले गहलोत

अजमेर में बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है, चौंकाने वाले आएंगे परिणाम, मोदी जी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।

उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में शहर के आजाद पार्क में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इससे पूर्व अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गहलोत का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सोच-समझकर रामचंद्र चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है, ये 50 सालों से किसानों की सेवा कर रहे हैं। इन्होंने डेयरी में अच्छे नवाचार किए, वो सब आपके सामने हैं। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र में 25 गारंटियां हैं। मोदीजी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है, 15 लाख खाते में आएंगे, रोजगार देंगे, सब जुमला निकला। यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है, संविधान को बचाने का है। उन्होंने सभा में मौजूद सभी लोगों से रामचंद्र चौधरी को भारी मतों से विजय बनाने की बात कही ।
02:16 PM, 16-Apr-2024
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
अजमेर पहुंचे अशोक गहलोत, आमसभा को संबोधित करेंगे

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने अजमेर पहुंचे। हजारों की संख्या में लोग सभा में पहुंचे।
विज्ञापन
01:09 PM, 16-Apr-2024
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : सोशल मीडिया
बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचीं वित्तमंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर एयरपोर्ट से सीधे बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंची। यहां सीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार की दस वर्ष की आर्थिक उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 
सीए की भूमिका पर जोर दिया। 

दोपहर 2 बजे वे जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगी और फिर यहीं पर प्रेसवार्ता भी करेंगी। शाम को उनके वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
12:54 PM, 16-Apr-2024
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भगवा रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर तीन बजे सीकर जिले के फतेहपुर में होने वाली भगवा रैली में शामिल होंगे। इसके बाद शाम चार बजे बेसवा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम 7 बजे कुचामन सिटी में उनका रोड शो होगा। 
11:19 AM, 16-Apr-2024

RJ Lok Sabha Chunav Live : यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है- अजमेर की आमसभा में बोले गहलोत

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर जयपुर में सीए सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे होटल क्लार्क्स आमेर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। यहीं पर वे एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी भी आज भाजपा के प्रचार के लिए राजस्थान आ रहे हैं। वे यहां सीकर लोकसभा क्षेत्र में चौमू बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह की सभा को संबोधित करने जयपुर पहुंचेंगे। यहां आमेर तलाई में उनकी सभा प्रस्तावित है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed