फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Lok Sabha Chunav Live : पहले चरण के रुझान के बाद बौखलाई भाजपा अब 400 के नारे लगाना बंद कर देगी, बोले गहलोत

Mon, 22 Apr 2024 02:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 02:26 PM IST
खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: 24 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले दोनों ही प्रमुख पार्टियां अपनी-अपनी तरफ से मतदाताओं को मनाने के प्रयास कर रही हैं। जहां भाजपा के स्टार प्रचारक प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस स्थानीय मुद्दों पर स्थानीय नेताओं के साथ प्रचार कर रही है।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election 2024 News Live Rajasthan Phase Wise Polls Results Schedule Candidates BJP vs Congress
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

02:24 PM, 22-Apr-2024
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले चरण के चुनाव के बाद रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं। इसलिए अब भाजपा टेंशन में आ गई है और इसी के चलते मोदीजी और अमित शाह राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का माहौल एकतरफा है। पहले चरण के चुनाव के बाद अब भाजपा अबकी बार 400 पार के बारे में बात करना बंद कर देगी।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर मोदीजी की टिप्पणी को लेकर गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर क्यों बेतुकी बातें कर रहे हैं। हमारे मेनिफेस्टो में दी गई 25 गारंटियों को लेकर पीएम को जो भी आपत्ति है तो बताएं। समझ में नहीं आता कि पीएम घोषणापत्र को मुस्लिम लीग से क्यों जोड़ रहे हैं। पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री किसी पार्टी, जाति या वर्ग का नहीं एक पूरे देश का होता है इसलिए उन्हें अपने पद का कद बनाए रखना चाहिए।
12:58 PM, 22-Apr-2024
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
इधर टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीशचंद्र मीना का कहना है कि हम राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की नीति है कि वह सभी धर्मों और सभी जातियों की पार्टी है। हम महंगाई, बेरोजगारी, जातिवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से सांसद रहे जौनपुरिया जी ने एक भी केंद्र सरकार की योजना यहां शुरू नहीं की है और ना ही किसी पंचायत या गांवों में गए हैं। सांसद निधि से मिले करोड़ों रुपयों का भी कोई हिसाब नहीं है। जनता अब हिसाब चाहती है। जौनपुरिया जी हरियाणा से आए हैं, वहीं वापस जाएं और राजस्थान के लोगों को चैन से रहने दें।
 
विज्ञापन
11:26 AM, 22-Apr-2024
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
कल होगा पीएम का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुखबीरसिंह जौनापुरिया के समर्थन में सभा करने राजस्थान आएंगे। सभा के लिए उनियारा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री की सभा से पहले आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए जौनापुरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को एकजुट करने का काम किया है। उनकी योजनाएं देश के हर घर तक पहुंच रही हैं, प्रदेश में भी बहुत सारे काम हुए हैं और बहुत से काम ऐसे हैं जो पहले कभी नहीं हुए। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।
11:07 AM, 22-Apr-2024

RJ Lok Sabha Chunav Live : पहले चरण के रुझान के बाद बौखलाई भाजपा अब 400 के नारे लगाना बंद कर देगी, बोले गहलोत

चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे किशनगढ़ में कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे। इसके बाद बूंदी रवाना होंगे और 3 बजे वहां स्थानीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। आज शाम 5 बजे वे कोटा पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए आमजन तक पार्टी के एजेंडे को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed