{"_id":"679cd239eec6acc274066e7b","slug":"rj-assembly-session-congress-mla-mukesh-bhakar-s-suspension-revoked-why-he-was-suspended-from-the-assembly-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"RJ Assembly Session: कांग्रेस विधायक भाकर का निलंबन वापस, जमकर हुआ था हंगामा, जानिए क्यों किए गए थे सस्पेंड?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RJ Assembly Session: कांग्रेस विधायक भाकर का निलंबन वापस, जमकर हुआ था हंगामा, जानिए क्यों किए गए थे सस्पेंड?
Fri, 31 Jan 2025 07:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:08 PM IST
सार
Congress MLA Mukesh Bhakar: विधानसभा में बजट सत्र के पहले ही दिन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन खत्म कर दिया। छह महीने पहले बजट सत्र के ही दौरान देवनानी ने उन्हें सदन की कार्रवाई से 6 माह के लिए निलंबित किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन बजट सत्र के पहले ही दिन खत्म कर दिया। पिछले साल विधानसभा के बजट सत्र के ही दौरान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के बेटे को राजनीतिक नियुक्ति दिए जाने पर हंगामा हो गया था। इस दौरान वासुदेव देवनानी ने मुकेश भाकर के हंगामे के दौरान चेयर को ऊंगली दिखाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें 6 अगस्त 2024 को बजट सत्र के बचे हुए अवधि के लिए निलंबित कर दिया था। हालांकि, भाकर के निलंबन की अवधि 6 फरवरी को पूरी हो रही थी लेकिन विपक्ष की मांग पर देवनानी ने शुक्रवार को ही निलंबन वापस ले लिया।
विज्ञापन
पायलट ने फैसले का किया स्वागत
भाकर का निलंबन समाप्त किए जाने के विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय का कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हम इसका स्वागत करते है, सदन की कार्रवाई में शामिल होंगे। वहीं, राज्यपाल के अभिभाषण पर पायलट ने कहा- राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का लिखा हुआ होता है, वह पढ़ कर सुनाते हैं। उस पर चर्चा होगी, सवालों के जवाब सरकार को देने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो हालात हैं कानून, जिलों को समाप्त करने का, उन सब मुद्दों को लेकर सरकार को जवाब देना पड़ेगा। जनता से जुड़े मुद्दों को हम सब सदन में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा है, यहां पर सवालों का जवाब देना पड़ेगा। विशेष रूप से रोजगार से संबंधित मुद्दों पर।
विज्ञापन
संकल्प का क्या हुआ?
सचिन पायलट ने आगे कहा- सरकार ने चार लाख रोजगार देने का संकल्प लिया था, धरातल पर उस संकल्प का क्या हुआ, वह सब जानते हैं। जो विकास कांग्रेस के राज में हुआ था, उसके पास तक का भी विकास नहीं कर पाई है।
विज्ञापन