{"_id":"697c9d2e7003451c6b0affe6","slug":"ritu-banawat-deepfake-video-case-mla-claims-women-respect-cbi-probe-rajasthan-assembly-budget-session-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डीपफेक पर विधायक ऋतु बनावत का हमला, बोलीं- महिला सम्मान से समझौता नहीं, CBI जांच तक संघर्ष जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डीपफेक पर विधायक ऋतु बनावत का हमला, बोलीं- महिला सम्मान से समझौता नहीं, CBI जांच तक संघर्ष जारी
Fri, 30 Jan 2026 06:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 30 Jan 2026 06:30 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने अपने खिलाफ बनाए गए कथित अश्लील डीपफेक वीडियो को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में भारी जीत के कुछ ही दिनों बाद उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत फर्जी वीडियो फैलाया गया, जिससे उनका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विधायक ऋतु बनावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत ने अपने साथ जुड़े डीपफेक वीडियो मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारी मतों से चुनाव जीतने के कुछ ही दिनों बाद उनके खिलाफ एक फर्जी और अश्लील डीपफेक वीडियो बनाकर उसे उनका बताया गया, जबकि उस वीडियो से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इस पूरे प्रकरण को उन्होंने महिला सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
डीपफेक मामले में सम्मान वापस लिए जाने पर बोलीं ऋतु बनावत
अमर उजाला से खास बातचीत में ऋतु बनावत से सवाल किया गया कि डीपफेक वीडियो से जुड़े मामले में जिस व्यक्ति को सम्मान दिया गया था, उसका सम्मान अब वापस ले लिया गया है, ऐसे में आगे उनकी क्या मांग है। इस पर विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले से जुड़ा केस पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे व्यक्ति को जिला प्रशासन या किसी भी सरकारी संस्था द्वारा सम्मानित किया जाता है, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है। इससे यह धारणा बनती है कि कोई महिला विधायक के साथ गलत करके भी बेखौफ घूम सकता है और सम्मान भी पा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो आम महिलाओं के खिलाफ गलत करने वालों को भी जैसे एक तरह का “लाइसेंस” मिल जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: कांग्रेस ने चार जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, जयपुर शहर का जिम्मा सुनील शर्मा को
अध्यक्ष, सरकार और जिला प्रशासन का जताया आभार
ऋतु बनावत ने कहा कि इसी कारण उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि अध्यक्ष ने इस मामले में त्वरित निर्देश दिए। उन्होंने सरकार और बाड़मेर जिला प्रशासन का भी आभार जताया, जिन्होंने कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति से सम्मान वापस लिया। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर समर्थन देने वाले अपने निर्दलीय साथियों का भी धन्यवाद किया।
सीबीआई जांच की मांग पर अडिग विधायक
सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर ऋतु बनावत ने साफ कहा कि उनकी यह मांग पूरे सत्र के दौरान बनी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि यह मुद्दा सदन में भी उठेगा और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सरकार और सक्षम अधिकारियों से सिर्फ निवेदन कर सकती हैं कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उन पर किसी तरह के आरोप लगाए गए हैं तो वह जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऋतु बनावत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सीबीआई जांच की मांग पूरी होनी चाहिए।