{"_id":"654b007f58e6c121200ee726","slug":"relationships-with-parties-are-also-being-tested-here-know-why-brother-in-law-and-sister-in-law-are-happenin-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: दलों के साथ यहां रिश्तों की भी आजमाइश; जानिए कांग्रेस-भाजपा में क्यों हो रहा जीजा-साली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: दलों के साथ यहां रिश्तों की भी आजमाइश; जानिए कांग्रेस-भाजपा में क्यों हो रहा जीजा-साली?
Wed, 08 Nov 2023 02:20 PM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:20 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ दो दलों के बीच ही नहीं है। यहां रिश्तों की भी आजमाइश होगी। कई सीटें ऐसी हैं जहां चाचा-भतीजी, जीजा-साली मैदान में हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले की सौजत विधानसभा सीट पर इस बार जीजा-साली के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने पूर्व चीफ सेक्रेटरी निरंजन आर्य को यहां अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा से शोभा चौहान हैं जो रिश्तें में निरंजन आर्य की साली हैं।
प्रदेश की धौलपुर सीट पर भी बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार आपस में जीजा-साली लगते हैं। इस सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार शोभा रानी कुशवाहा और बीजेपी के शिवचरण आपस में जीजा-साली लगते हैं।
वहीं, झुंझुनू जिले की खेतड़ी सीट पर चाचा और भतीजी आमने-सामने है। यहां से भाजपा से इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, उनके चचेरे भाई दाताराम गुर्जर तथा दाताराम की बेटी मनीषा गुर्जर टिकट मांग रही थी। भाजपा ने धर्मपाल को टिकट दे दिया। इससे नाराज मनीषा ने बगावत कर दी। कांग्रेस ने मनीषा गुर्जर को टिकट दे दिया। धर्मपाल गुर्जर चाचा हैं और प्रधान मनीषा गुर्जर उनकी भतीजी हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही नागौर सीट पर भी मुकाबला रोचक है। यहां से कांग्रेस ने हरेंद्र मिर्धा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने मिर्धा परिवार की ही बेटी ज्योति मिर्धा को चुनाव मैदान में उतारा है। ये भी आपस में रिश्तेदार हैं।