फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RBSE 10th Result 2023 Rajasthan Board 10th result released, 90.59 percent result

RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 90.49 फीसदी रहा परिणाम, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

Fri, 02 Jun 2023 02:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 02:20 PM IST
सार

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा हो गई है। परीक्षा परिणाम का एलान शुक्रवार, दो जून को किया गया है। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां MY Results Plus पर क्लिक करें।
 

विज्ञापन
RBSE 10th Result 2023 Rajasthan Board 10th result released, 90.59 percent result
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं का परिणाम 90.49 प्रतिशत रहा। प्रथम श्रेणी में चार लाख 21 हजार बच्चे पास हुए हैं। द्वितीय श्रेणी में तीन लाख 77 हजार 251 बच्चे पास हुए हैं। जबकि तृतीय श्रेणी में 1.82 बच्चे बच्चे पास हुए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। परीक्षा परिणाम कुल 90.59 प्रतिशत रहा। जो पिछले साल से 7.6 प्रतिशत ज़्यादा रहा है। 10वीं में भी छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी। 91.3 परसेंट गर्ल्स का रिजल्ट रहा, जबकि बॉयज़ का रिजल्ट 89.78 परसेंट रहा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री और राज्य मंत्री ने स्टूडेंट्स को दी बधाई...
माध्यमिक और व्यवसायिक शिक्षा परीक्षा के लिए 10 लाख 66 हज़ार 300 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। प्रवेशिका परीक्षा के लिए 7134 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। रिजल्ट को  www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इससे पहले साल 2022 में 82.89 परसेंट ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट रहा था। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा ने रिजल्ट जारी कर पास होने वाले सभी स्टूडेंट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed