{"_id":"69421e6c87440d89d90525ed","slug":"ravi-bishnoi-leaves-rajasthan-for-gujarat-amid-rca-dispute-coaches-share-their-reactions-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Rajasthan Royals: RCA से विवाद के बाद राजस्थान छोड़ गुजरात से खेले रवि, अब घर वापसी पर क्या बोले कोच?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL Rajasthan Royals: RCA से विवाद के बाद राजस्थान छोड़ गुजरात से खेले रवि, अब घर वापसी पर क्या बोले कोच?
Wed, 17 Dec 2025 08:41 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Wed, 17 Dec 2025 08:41 AM IST
सार
IPL Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में राजस्थान के तीन खिलाड़ी खरीदे गए। इनमें कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़, रवि बिश्नाेई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में और मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा।
विज्ञापन
गेंदबाज रवि बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
IPL Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में राजस्थान से भरतपुर के 19 साल के कार्तिक शर्मा 14.20 करोड़ में बिके हैं। कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। ऑक्शन में कार्तिक की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। इस ऑक्शन के साथ आईपीएल इतिहास में कार्तिक दूसरे सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं, जबकि राजस्थान के ही रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है। इस IPL ऑक्शन में 12 राजस्थान के खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, इसके अलावा राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा 90 लाख में बिके और अशोक को गुजरात टाइटंस ने खरीदा, जबकि राजस्थान के बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा, राजस्थान के दीपक हुड्डा और राहुल चाहर अनसोल्ड रहे,कार्तिक ,अशोक और मुकुल ने सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में शानदार परफॉर्मेंस दिखाई थी, जिसके चलते इन तीनो खिलाड़ियों की खरीद के लिए अलग अलग फ्रेंचाइजी ने बोली लगायी।
Rca से विवाद के चलते राजस्थान छोड़ा था रवि ने
राजस्थान रॉयल्स ने रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा है, रवि का क्रिकेट करियर राजस्थान से शुरू हुआ और रणजी जैसे मुक़ाबले रवि ने राजस्थान के लिए खेले लेकिन राजस्थान क्रिकेट संघ से विवाद के चलते उन्होंने गुजरात का रुख़ किया है और बीते कुछ वर्षों से रवि गुजरात के लिए रणजी और अन्य प्रथम श्रेणी के टूर्नामेंट खेल रहे हैं, रवि विश्नोई के कोच प्रद्योत सिंह और शाहरुख़ पठान ने बताया कि काफ़ी ख़ुशी हो रही है कि रवि की घर वापसी हुई है और रवि राजस्थान से खेलते हुए नज़र आएंगे। उन्होंने कहा कि वे अब खुद की होम फ्रेंचाइजी से खेलेंगे, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। प्रद्योत ने कहा कि रवि जयपुर में खेलकर इतना बड़ा प्लेयर बना और अब वह फिर यहां आकर खेलेगा तो यह हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है।