{"_id":"649874f8dd5891b83b0caa07","slug":"rajasthan-yadav-society-met-cm-gehlot-says-shri-krishna-board-will-be-formed-support-of-ahir-regiment-in-army-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत से मिला यादव समाज, बोले- श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन, सेना में अहीर रेजिमेंट का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: CM गहलोत से मिला यादव समाज, बोले- श्रीकृष्ण बोर्ड का होगा गठन, सेना में अहीर रेजिमेंट का समर्थन
Sun, 25 Jun 2023 10:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:40 PM IST
सार
राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को सीएम अशोक गहलोत से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर गहलोत ने श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साथ ही सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग का समर्थन करते हुए इसके लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
CM गहलोत से मिला यादव समाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर सीएम गहलोत ने श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन की घोषणा की। गहलोत ने कहा, राज्य सरकार गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है। प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी सहित सभी क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा, अनुप्रति कोचिंग योजना के माध्यम से 30 हजार बच्चों की निःशुल्क पढ़ाई, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के तहत 500 बच्चों की विदेश में निःशुल्क पढ़ाई, 303 नए कॉलेज, विद्यालय में 500 छात्राओं के नामांकन पर कॉलेज खोलने जैसे निर्णयों से शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी बनकर उभरा है। गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज आमजन को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। महंगाई राहत शिविरों के द्वारा 10 कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर आमजन को महंगाई से राहत दी जा रही है। अब तक 1.7 करोड़ से अधिक परिवार महंगाई राहत शिविरों से जुड़ चुके हैं और सात करोड़ गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कहा, राज्य सरकार द्वारा समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास के लिए निःशुल्क जमीन आवंटित की गई। आज इन छात्रावासों में विद्यार्थी अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक संदीप यादव, बलजीत यादव, यादव जनजाग्रति से भारत यादव, मंजू यादव, हरसहाय यादव, महेन्द्र यादव और ललित यादव सहित बड़ी संख्या में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।