{"_id":"672d7b783ef3c6c3730ea6c6","slug":"rajasthan-weather-update-winter-may-enter-rajasthan-with-rain-forecast-of-meteorological-department-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today : बारिश के साथ हो सकती है सर्दी की एंट्री, मौसम विभाग का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today : बारिश के साथ हो सकती है सर्दी की एंट्री, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Fri, 08 Nov 2024 11:44 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:44 AM IST
सार
Rajasthan Update Today : राजस्थान में 21 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है लेकिन सुबह और शाम की गुलाबी सर्दी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने 21 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में बारिश की संभावना भी जताई गई है। बारिश के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो फिलहाल राज्य में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक बना हुआ है लेकिन आने वाले दो सप्ताह में यह सामान्य के स्तर पर आ जाएगा।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में दर्ज किए गए तापमान में सिरोही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चूरू में 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया है।