फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Temperature Hits 40°C in March, Desert Heat to Intensify in Next 48 Hours

Rajasthan Weather Update: मार्च में ही 40 डिग्री पर पहुंचा तापमान, अगले 48 घंटों में और तपेगी धोरों की धरती

Mon, 10 Mar 2025 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 07:56 AM IST
सार

अभी फाल्गुन मास चल ही रहा है लेकिन राजस्थान में अभी से मई-जून की तपिश महसूस की जाने लगी है। प्रदेश में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में पारा 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Temperature Hits 40°C in March, Desert Heat to Intensify in Next 48 Hours
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी झुलसाने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच चुका है ओर मौसम विभाग की चेतावनी है की अगले 48 घंटों में यहां पारे में 4 डिग्री तक का और उछाल आ सकता है। बीते 24 घंटों में बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्र में हुई है। यहां कई जिलों में अधिकतम पारा 35 डिग्री को पार कर गया है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


फिलहाल मौसम शुष्क है और आसमान साफ है लेकिन 13 से 15 मार्च के बीच प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से जयपुर, बीकानेर और आसपास के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कुछ गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.4, अलवर में 33, जयपुर में 33.3, सीकर में 34.5, कोटा में 34.5, चित्तौड़गढ़ में 37.7, बाड़मेर में 39.4, जैसलमेर में 37.4, जोधपुर में 37.2, फलोदी में 34.6, बीकानेर में 36, चूरू में 35.8,  नागौर में 36.6, डूंगरपुर में 37, जालौर में 38.4, सिरोही में 36.4, दौसा में 35.6, और झुंझुनू में 35.2 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed