फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Severe cold started in Fatehpur, Effect of Cyclonic Storm Fengal News

Weather News: राजस्थान के फतेहपुर में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, हिल स्टेशन माउंट आबू को पीछे छोड़ा; जानें अपडेट

Sat, 30 Nov 2024 09:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Nov 2024 09:28 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में फतेहपुर में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है। न्यूनतम तापमान के मामले में इसने माउंट आबू को भी पीछे छोड़ दिया है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट है कि अगले 3 दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: Severe cold started in Fatehpur, Effect of Cyclonic Storm Fengal News
कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कुछ इलाकों में तेज सर्दी का प्रभाव नजर आने लगा है। फतेहपुर में पारा तेजी से नीचे जा रहा है। यह राजस्थान का सबसे ठंडा इलाका बन चुका है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट यह है कि प्रदेश में अगले 3 दिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसमें हिमालय के पश्चिमी हिस्से में नया विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके असर से वहां बर्फबारी और बारिश होती है तो मैदानों तक शीतलहर महसूस की जाएगी। वहीं दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आ रहा है जिसके असर से उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में बीते 24 घंटों में मौसम की स्थिति 
राजस्थान की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां मौसम की स्थिति इस प्रकार रही। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे ठंडा इलाफा फतेहपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान  6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिल स्टेशन माउंट आबू में अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।   सीकर में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसकी तरह से जालोर में अधिकतम तापमान 30.3 व न्यूनतम 12.5, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 24.9 व न्यूनतम 9.3, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 27.6 व न्यूनतम तापमान  9.8 और चूरू में अधिकतम तापमान 28.5 व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 15.6 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 31.7 व न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 30  डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed