फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Dust Storms Likely After Intense Heat, Relief Expected in Western Rajasthan

Rajasthan Weather Update: प्रचंड गर्मी के बाद अब चलेगी धूल भरी आंधी, पश्चिमी राजस्थान में लू से राहत की उम्मीद

Sun, 20 Apr 2025 08:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 08:33 AM IST
सार

बीते 24 घंटों में प्रदेश में हाड़ौती अंचल में गर्मी का प्रभाव सर्वाधिक रहा। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज प्रदेश में हीट वेव्स से राहत मिलने की उम्मीद है। कई शहरों में आज तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Dust Storms Likely After Intense Heat, Relief Expected in Western Rajasthan
राजस्थान - फोटो : एआई

विस्तार

हिमालय पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव्स से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान बीकानेर और जोधपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ आंधी भी चल सकती है। इस दौरान कुछ शहरों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यहां हीट वेव्स से राहत रहेगी और आसमान में मौसम साफ रहेगा। अगले पांच दिनों तक यहां मौसम में राहत बनी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: 21 अप्रैल को आबूरोड आएंगे रक्षामंत्री, सेना के जवानों के लिए सेल्फ एम्पॉवरमेंट कैंपेन करेंगे लांच
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किए हैं उनके अनुसार आज व कल सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे नीचे ही बना रहने की उम्मीद है। मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान में तापमान में कुछ तेजी आ सकती है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति की बात करें तो 15 जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। इसमें सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक था। अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। जैसलमेर में 41.2 डिग्री तापमान रहा। बीकानेर में 39.4, चित्तौड़गढ़ में 41.7, पिलानी में 41.9, जयपुर में 41.4, फलौदी में 42.4, चूरू में 42.2, गंगानगर में 41.8 व धौलपुर में 41.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed