{"_id":"6670f7c633ca959a5701323b","slug":"rajasthan-weather-update-rajasthan-became-a-furnace-of-fire-electricity-and-water-crisis-increased-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: आग की भट्टी बना राजस्थान, बिजली-पानी का संकट बढ़ा, विधायकों ने भेजी सरकार को चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: आग की भट्टी बना राजस्थान, बिजली-पानी का संकट बढ़ा, विधायकों ने भेजी सरकार को चिट्ठी
Tue, 18 Jun 2024 08:28 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:28 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में फिर से लौटे भीषण गर्मी के दौर ने प्री मानसून बारिश की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब इतनी तेज गर्मी के बीच पानी और बिजली के संकट ने स्थिति और गंभीर बना दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर चल पड़ा है। प्री मानसून बारिश की जैसी उम्मीद की जा रही थी, वैसी हुई नहीं और मानसून के ऑनसेट में भी अब देरी हो रही है। इधर बिजली-पानी के संकट ने समस्या को और गंभीर कर दिया है। सोमवार को कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती की गई। अब सरकार के मंत्री और विधायक ही बिजली-पानी की सप्लाई को लेकर चिट्ठियां लिख रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी पर बिजली और पानी के संकट ने राजस्थान में स्थितियों को विकराल बना दिया है। तापमान 45 डिग्री को क्रॉस कर चुका है। मौसम विभाग ने आगामी अगले 48 घंटों के लिए बीकानेर, भरतपुर, जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री तक जाने की भी अनुमान लगाया है, जिससे रातें काफी गर्म रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पानी-बिजली हालत यह है कि प्रदेश के कई इलकों में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है, जबकि पानी की सप्लाई तो प्राइवेट टैंकरों के जरिए हो रही है। खुद सरकार के मंत्री अब सरकार को चिट्ठी लिखकर गुहार लगाने लगे हैं। केके विश्नोई ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बाड़मेर में विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के संबंध में मांग रखी।
विज्ञापन
बीकानेर के विधायक जेठानंद व्यास तो बिजली सप्लाई की मांग को लेकर खुद ही जयपुर में सीएम से मिलने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो अफसर ट्रांसफार्मर तक नहीं लगाते।
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बिजली की अघोषित कटौती रोके जाने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां कोई सुनने वाला नहीं है।
जैसलमेर में बिजली-पानी के संकट को लेकर विधायक छोटू सिंह भाटी ने सीएम को पत्र लिखकर क्षेत्र में बिजली-पानी का संकट बताते हुए अफसरों की शिकायत की। इनके अलावा किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, पाली विधायक भीमराज भाटी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने भी सरकार को पत्र लिखे हैं।
लगातार बढ़ रहा है तापमान
राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। श्री गंगानगर पारा 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। बीकानेर और जयपुर संभाग में भी हीट वेव के झटके महसूस होने लगे हैं।
बारिश का येलो अलर्ट
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने भरतपुर, धौलपुर जिलों और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन इलाकों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। ताजा आकलन के मुताबिक 20 से 25 जून तक राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना है।