फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Minimum mercury increased in state, Barmer is hottest and Fatehpur is coldest area

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में न्यूनतम पारा बढ़ा, बाड़मेर सबसे गर्म और फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका

Tue, 26 Nov 2024 08:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 08:26 AM IST
सार

बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा व सर्वाधिक न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगामी 3 दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Minimum mercury increased in state, Barmer is hottest and Fatehpur is coldest area
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


हिल स्टेशन माउंट आबू में  माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि इसी सप्ताह की शुरुआत में पारा 5 डिग्री से भी नीचे चला गया था। बाड़मेर सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो सिरोही में अधिकतम तापमान 23.9 व न्यूनतम तापमान 9  डिग्री, फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28.3 व न्यूनतम तापमान  8.8, सीकर में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 11  डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह जालौर में अधिकतम तापमान 30.9 व न्यूनतम 11.4,  भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम 10.4, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम तापमान  10.2 और चूरू में अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री  रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री व  न्यूनतम तापमान 152 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 28.7 व न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed