{"_id":"681187b7feee2ea8e001e289","slug":"rajasthan-weather-update-heat-increased-on-the-border-mercury-in-jaisalmer-at-46-3-alert-of-storm-and-rain-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: बॉर्डर पर बढ़ी गर्मी, जैसलमेर में पारा 46.3, एक मई से आंधी-बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: बॉर्डर पर बढ़ी गर्मी, जैसलमेर में पारा 46.3, एक मई से आंधी-बारिश का अलर्ट
Wed, 30 Apr 2025 07:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:45 AM IST
सार
पाकिस्तान से सटा राजस्थान का बॉर्डर एरिया इन दिनों हर सूरत में गर्मी झेल रहा है। चाहे वो राजनीतिक सरगर्मी हो या फिर मौसम की मार। जैसलमेर में मंगलवार को अधिकतम तपमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अप्रैल के महीने में यह बीते 56 सालों में सबसे ज्यादा तापमान है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : AI image
विस्तार
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप कितना भीषण है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बेतहाशा गर्म रहने वाले इलाकों में भी तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। जैसलमेर में गर्मी ने बीते 56 साल का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। साल 1969 के बाद अप्रैल के महीने में जैसलमेर में यह सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं पाकिस्तान की सीमा से सटे अन्य जिलों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में 44.2 डिग्री रहा। वहीं गंगानगर में भी अधिकतम पारा 44.2 डिग्री रहा।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार जैसलमेर में अप्रैल के इससे अधिक तापमान 1969 में रिकॉर्ड हुआ था। वहीं 2018 में अप्रेल में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि 1 मई से प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने का दौर शुरू होगा। प्रदेश में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव से 1 मई से राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी दमकल की गाड़ियां
मौसम विभाग का कहना है कि 1 मई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं 2 व 3 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज अंधड़ व बारिश होने की प्रबल संभावना है। 4 से 7 मई को राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। जिसके प्रभाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी।
राजधानी में दो दिन भीषण गर्मी
राजधानी जयपुर की बात करें तो 1 मई को यहां सर्वाधिक तापमान दर्ज हो सकता है। इस दौरान यहां पारा 44 डिग्री को पार कर सकता है। आज यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान का स्तर 42 तक रह सकता है लेकिन अगले एक सप्ताह में यहां तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के स्तर तक उतर सकता है।
प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान जैसलमेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री तक अधिक है। अगले 2 दिनों में इसमें राहत का अनुमान है।