{"_id":"65963668635b337a20012bea","slug":"rajasthan-weather-update-effect-of-fog-intensifies-meteorological-department-warns-of-rain-amid-melting-2024-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: कोहरे का असर तेज, न्यूनतम पारा और गिरा, गलन के बीच मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: कोहरे का असर तेज, न्यूनतम पारा और गिरा, गलन के बीच मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
Thu, 04 Jan 2024 10:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:09 AM IST
सार
Rajasthan Weather: प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के बीच अब मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में अगले 3 दिनों में बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोटा, उदयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर सवेरे 9 बजे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घने कोहरे की चलते प्रदेशवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क से लेकर हवाई यातायात तक कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ज्यादातर ट्रेनें और फ्लाइट्स अपनी तय समय सीमा से देरी से संचालित हो रही हैं। कोहरे के चलते विजिबिलिटी बहुत कम रह गई है, जिससे आम आदमी का सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
रात के साथ दिन के सामान्य तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पारा गिरने के साथ ही सर्दी और गलन का असर भी बढ़ा है। प्रदेश के कई स्थानों पर धूप खिलने का नाम नहीं ले रही है और जहां धूप आ भी रही है, वहां गर्माहट नहीं है। गलन और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल माउंट आबू में बर्फ जम चुकी है। सीकर में पारा 3 डिग्री पहुंच गया है। यहां मौसम विभाग की तरफ से शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है। कई स्थानों पर तापमान और भी कम महसूस हो रहा है। पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम पारा लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन
अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़ा, झुंझुनू और सीकर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। इसके अलावा भी लगभग सभी जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है।
कोहरे का असर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर के अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 10-11 बजे तक कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी के आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर जारी है। आमजन घरों में ही रजाइयों में दुबके पड़े हैं, कुछ लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं। टोंक, निवाई, देवली, उनियारा, अलीगढ़, डिग्गी और मालपुरा में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है।
कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय से या तो देरी से चल रही हैं या फिर रद्द की जा रही हैं।
अरावली एक्स
रणथम्भौर एक्स
इंटरसिटी
शालीमार एक्स
बीपीएल जेयू एक्स
प्रताप एक्स
मरुधर एक्स
पीबीआर एक्स
वंदे भारत
अपने निर्धारित समय से लेट हैं। इसके अलावा 7 उड़ानें भी तय समय से देरी चल रही हैं।
कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित समय से या तो देरी से चल रही हैं या फिर रद्द की जा रही हैं।
अरावली एक्स
रणथम्भौर एक्स
इंटरसिटी
शालीमार एक्स
बीपीएल जेयू एक्स
प्रताप एक्स
मरुधर एक्स
पीबीआर एक्स
वंदे भारत
अपने निर्धारित समय से लेट हैं। इसके अलावा 7 उड़ानें भी तय समय से देरी चल रही हैं।