{"_id":"665424ba78cdea2bbc019a7c","slug":"rajasthan-weather-today-the-heat-of-betting-market-was-seen-in-the-temperature-crossed-50-degrees-in-phalodi-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather today: फलौदी में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, टूट सकता है 51 डिग्री का पिछला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather today: फलौदी में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, टूट सकता है 51 डिग्री का पिछला रिकॉर्ड
Mon, 27 May 2024 12:05 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 12:05 PM IST
सार
राजस्थान में प्रचंड गर्मी के चलते फलौदी का तापमान साल 2016 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रहा है। 2016 में यहां का तापमान 51 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। प्रदेश में दिन-ब-दिन पारा ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है। गर्मी का आलम यह है कि आमतौर पर ठंडी रहने वाली रातें भी लू के असर से अछूती नहीं हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान एक बार फिर भयानक गर्मी की चपेट में है। माउंट आबू को छोड़कर पूरे प्रदेश का तापमान 45 डिग्री से ऊपर हो चुका है। माउंट आबू में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री है, जबकि बाकी राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। आमतौर पर राजस्थान में दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं लेकिन इस बार रातें भी गर्म हैं। रात में भी लू का प्रकोप महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस भयंकर गर्मी में फलौदी का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी ही यहां का तापमान 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है। 2016 में फलौदी में 51 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 2016 में फलौदी में सबसे ज्यादा 51 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इस साल भी यहां का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा है और पिछले चार दिनों में कई बार 50 डिग्री तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान के बाकी शहरों में भी बढ़ता तापमान चिंता का विषय बना हुआ है। बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और सरकार के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। प्रशासनिक स्तर पर सावधानी बरतने और लोगों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी देने के प्रयास किए जा रहे हैं। गर्मी से बिगड़ते इन हालात में नागरिकों को विशेष सतर्कता के साथ गर्मी से बचाव के उपायों का पालन करना होगा।
विज्ञापन