फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: IMD has issued warning of rain, Holika Dahan will happen late at night due to Bhadra

Rajasthan Weather Today: IMD ने दी होली पर बारिश की चेतावनी, दिनभर भद्रा होने से देर रात होगा होलिका दहन

Thu, 13 Mar 2025 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

राजस्थान में आज होली पर मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं पंचांग के अनुसार आज दिन भर भद्रा रहने की वजह से देर रात को होलिका दहन होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: IMD has issued warning of rain, Holika Dahan will happen late at night due to Bhadra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में होलिका दहन से पहले ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 14-15 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग व जैसलमेर, फलोदी, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व अचानक तेज हवाएं 30 से 40 Kmph चलने की संभावना है। 

विज्ञापन


होलिका दहन का मुहूर्त देर रात

होलिका दहन आमतौर पर प्रदोष काल में किया जाता है लेकिन अगर भद्रा का साया हो तो होलिका दहन का समय बदल जाता है। ज्योतिषों के अनुसार 13 मार्च को पूरे दिन भद्रा का साया रहने वाला है, इसीलिए होलिका दहन प्रदोष काल में ना होकर देर रात किया जाएगा। हिंदू पंचाग के मुताबिक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 11.21 बजे से लेकर मध्य रात्रि 12.28 बजे तक रहने वाला है।
विज्ञापन


30 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

इस साल ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण एक दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। गुरुवार के दिन सूर्य, बुध और शनि का कुंभ राशि में होना और शूल योग का बनना एक विशेष खगोलीय संयोग दर्शाता है, जो इससे पहले 1995 में बना था। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस दिन मध्यरात्रि में तंत्र साधना के लिए विशेष महत्व रहता है। हालांकि इस दिन लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके चलते इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed