{"_id":"67d2ff0a57266fe4c1096fa1","slug":"rajasthan-weather-rain-in-rajasthan-on-holi-weather-changed-due-to-strong-winds-after-drizzle-alwar-and-sikar-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: होली पर राजस्थान में बारिश, अलवर और सीकर में बूंदाबांदी के बाद तेज हवाओं से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: होली पर राजस्थान में बारिश, अलवर और सीकर में बूंदाबांदी के बाद तेज हवाओं से बदला मौसम
Thu, 13 Mar 2025 09:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:21 PM IST
सार
Rain in Rajasthan: राजस्थान में गुरुवार को मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अलवर और सीकर में बारिश के साथ तेज अंधड़ से मौसम पलट गया।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में आज होलिका दहन से पहले प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की थी। इसके बाद शाम को अलवर और सीकर में हल्की बारिश और तेज अंधड़ से मौसम अचानक बदल गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज तूफान के बीच बारिश से सब कुछ अस्त व्यस्त
विज्ञापन
बता दें कि मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अलवर और सीकर में बारिश के साथ तेज अंधड़ से मौसम पलट गया। अलवर में 2.4 एमएम तथा सीकर में आठ एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से जयपुर और बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 14 और 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग तथा जैसलमेर, फलौदी और नागौर के आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 16 मार्च को भी जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। प्रदेश में फिलहाल गर्मी का प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर चुका है। लेकिन गुरुवार को बारिश और तेज हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि 14-15 मार्च को दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व अचानक तेज हवाएं 30 से 40 Kmph चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट मोड में