फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather News: Rajasthan Monsoon Breaks 107-Year Record; Withdrawal Likely After September 20

Rajasthan Weather News: राजस्थान में मानसून ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, 20 सितंबर के बाद विदाई की संभव

Wed, 10 Sep 2025 07:20 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 10 Sep 2025 07:20 AM IST
सार

राजस्थान में इस बार मानसून ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अब तक 693.1 मिमी बारिश दर्ज, 1917 के रिकॉर्ड के करीब। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर के बाद बारिश में गिरावट और 20 सितंबर तक मानसून की विदाई संभव।

विज्ञापन
Rajasthan Weather News: Rajasthan Monsoon Breaks 107-Year Record; Withdrawal Likely After September 20
राजस्थान में बारिश ने तोड़ा 107 वर्षों का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में इस सीजन का मानसून ऐतिहासिक बन गया है। प्रदेश में 107 वर्ष बाद रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 1917 में राजस्थान में 844.2 मिमी वर्षा हुई थी, जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड था। इस वर्ष 2025 में मानसून सीजन के दौरान अब तक 693.1 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार औसत से अधिक वर्षा के कारण प्रदेश के सभी जिलों में जल स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अब मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। 11 सितंबर के बाद से बारिश में तेज गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मानसून की गतिविधियां धीमी हो जाएंगी और 20 सितंबर के बाद प्रदेश से इसकी पूरी तरह विदाई की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Rajasthan Assembly Chaos: विधानसभा में जासूसी पर बवाल, कांग्रेस विधायकों ने पूछा- सदन में कैमरे किसने लगवाए?

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों से मंगलवार से ही राहत मिलने की पूरी संभावना है. इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में गिरावट जारी रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में भी आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी से गिरावट होने व 11 सितंबर से अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. इसके अनुसार मंगलवार को बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मानसून सीजन में प्रदेश में 23 जिलों में सामान्य से अत्यधिक, 17 जिलों में सामान्य से अधिक तथा 1 जिले में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में सीजन की सर्वाधिक वर्षा सिरोही जिले में हुई। यहां सीजन में कुल  2163 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं सीजन में एक ही दिन में सर्वाधिक वर्षा बूंदी के नैनवा में 502 एमएम दर्ज की गई।

सामान्य से अत्यधिक वर्षा वाले राजस्थान के जिले:

  1. अजमेर

  2. बालोतरा

  3. बारां

  4. ब्यावर

  5. बूंदी

  6. चूरू

  7. दौसा

  8. धौलपुर

  9. डीडवाना-कुचामन

  10. गंगानगर

  11. हनुमानगढ़

  12. जयपुर

  13. जालौर

  14. झुंझुनूं

  15. जोधपुर

  16. करौली

  17. कोटा

  18. नागौर

  19. पाली

  20. फलौदी

  21. सवाई माधोपुर

  22. सीकर

  23. टोंक

इन जिलों में हुई सामान्य से अधिक वर्षा
  1. अलवर

  2. जैसलमेर

  3. बांसवाड़ा

  4. बाड़मेर

  5. भरतपुर

  6. भीलवाड़ा

  7. बीकानेर

  8. चित्तौड़गढ़

  9. डीग

  10. डूंगरपुर

  11. झालावाड़

  12. खेड़थल-तिजारा

  13. कोटपूतली-बहरोड़
  14. प्रतापगढ़

  15. राजसमंद

  16. सलूम्बर

  17. उदयपुर

वहीं इस सीजन में जैसलमेर में सामान्य वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed