फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan weather: Monsoon will enter Rajasthan after June 25.

Rajasthan weather: राजस्थान के 8 शहरों में पारा 46 डिग्री पार, गंगानगर टॉप पर, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

Mon, 20 May 2024 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 20 May 2024 08:52 PM IST
सार

नौतपा से पहले ही राजस्थान भीषण गर्मी से झुलस रहा है। बीते 24 घंटों में राजस्थान का अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री के बीच रहा। प्रदेश के 8 शहरों में अधिकतम पारा 46 डिग्री के पार चला गया। गंगानगर 46.7 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ शीर्ष पर रहा।

विज्ञापन
Rajasthan weather: Monsoon will enter Rajasthan after June 25.
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर मौसम विभाग की ओर से बाकी अन्य जिलों के लिए भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन-चार दिन लू चलेगी और भीषण गर्मी का दूसरा चरण 24 मई के बाद से शुरू होगा और उसमें दिन का तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने का अंदेशा जताया गया है। जयपुर में गर्मी का आलम यह है कि नगर निगम हैरिटेज का एक वाहन चिलचिलाती धूप से राहत देने के लिए हवा महल के पास और अन्य स्थानों पर रोजाना पानी का छिड़काव कर रहा है।

विज्ञापन


हल्की बारिश की संभावना
भीषण गर्मी के बीच आने वाले कुछ दिनों में राहत मिल सकती है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा जानकारी के अनुसार उत्तरी राजस्थान के ऊपर एक नया चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में यहां के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


25 जून को राजस्थान में मानसून
भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने मानसून को लेकर भी जानकारी जारी की है। इसके अनुसार मानसून देश के दक्षिणी हिस्से में इंटर कर अंडमान-निकोबार पहुंच गया है। 31 मई तक इसके केरल पहुंचने की भी संभावना जताई गई है। मौमस विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मानसून के राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई तक पहुंचने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed