फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Monsoon Weakens, Rainfall 24% Below Normal; Weather Likely to Change From September 12

राजस्थान में मानसून की चाल बिगड़ी, 24% कम बारिश; 12 सितंबर से फिर करवट लेगा मौसम

Tue, 08 Sep 2026 06:26 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 08 Sep 2026 06:26 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में सामान्य से 24% कम बारिश हुई। अगले चार-पांच दिन गतिविधियां कमजोर रहेंगी। 12 सितंबर से फिर बारिश बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Monsoon Weakens, Rainfall 24% Below Normal; Weather Likely to Change From September 12
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून अब कमजोर पड़ गया है। अगले 4-5 दिन प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। मंगलवार को कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 12 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से खिसककर उत्तर भारत की ओर चली गई है। इसके चलते राजस्थान में मानसून कमजोर हुआ है। पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिन छुटपुट बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

सोमवार को चार जिलों में हुई बारिश

सोमवार को प्रदेश में बारिश का दायरा काफी सीमित रहा। अलवर, कोटपूतली, सीकर और राजसमंद में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश राजसमंद के नाथद्वारा में करीब 28 MM हुई। देर शाम श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के कुछ इलाकों में बादल छाए और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। सीकर में तेज बारिश के कारण कुछ जगह सड़कों पर पानी भी भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

इस मानसून सीजन में राजस्थान में बारिश सामान्य से कम रही है। अब तक केवल चार जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। भरतपुर में 1 जून से 6 सितंबर तक सामान्य बारिश 481.7 MM के मुकाबले 638.8 MM बारिश हो चुकी है। यहां बारिश सामान्य से करीब 33 प्रतिशत ज्यादा है। दौसा, धौलपुर और झुंझुनूं में भी सामान्य से 7 से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं अलवर में सामान्य से करीब 1 प्रतिशत और करौली में 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है।


यह भी पढें- राजस्थान: हाईकोर्ट के नए ‘मुखिया’ जस्टिस संजय अग्रवाल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मानसून सीजन में अब तक 24% बारिश कम

पूरे प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से कम हुई है। 1 जून से 6 सितंबर तक राजस्थान में सामान्य 385.04 MM के मुकाबले करीब 313 MM बारिश दर्ज हुई है। यानी मानसून का करीब 81 प्रतिशत कोटा ही पूरा हो पाया है। राज्य में अभी सामान्य बारिश का कोटा पूरा करने के लिए करीब 111 MM बारिश की जरूरत है।

12 सितंबर से फिर बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में अगले 4-5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि भरतपुर और कोटा संभाग में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 12 सितंबर से एक नया बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान में एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क

पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। बीकानेर संभाग में इस दौरान दिन के समय 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।

बारिश थमने से बढ़ा तापमान

बारिश की गतिविधियां कम होने और धूप निकलने से कई शहरों में दिन का तापमान बढ़ा है। करौली, कोटा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, अलवर, पिलानी, टोंक और भीलवाड़ा समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में भी मौसम साफ

राजधानी जयपुर में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम को हल्की हवा चली। फिलहाल राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बदलने में कुछ दिन लग सकते हैं। अगले कुछ दिन बारिश कमजोर रहने के बाद 12 सितंबर से नए सिस्टम के असर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed