{"_id":"66c9c071b98f7e3f3305ee46","slug":"rajasthan-weather-monsoon-is-kind-to-south-rajasthan-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: सिरोही, राजसमंद और प्रतापगढ़ में जोरदार बारिश, बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 131 एमएम गिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: सिरोही, राजसमंद और प्रतापगढ़ में जोरदार बारिश, बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 131 एमएम गिरा पानी
Sat, 24 Aug 2024 04:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:47 PM IST
सार
राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। शनिवार को बांसवाड़ा में 131 एमएम, चित्तौड़गढ़ में 95 एमएम, और सिरोही में 123 एमएम वर्षा दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून अब दक्षिण राजस्थान में सक्रिय हो गया है और आगामी दिनों में और अधिक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
दक्षिण राजस्थान में जोरदार बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने शनिवार से दक्षिण राजस्थान में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जताया था। शनिवार को दक्षिण राजस्थान के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा में दर्ज की गई। इसके अलावा सिरोही और चित्तौड़गढ़ में भी भारी वर्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 24 से 27 अगस्त तक राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। यह पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। शनिवार को राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में कई जगह भारी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बांसवाड़ा में 131 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। चित्तौड़गढ़ में 95 एमएम, प्रतापगढ़ में 96 एमएम, पाली में 100 एमएम, कोटा में 79 एमएम, सिरोही में 123 एमएम वर्षा हुई है।
विज्ञापन
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मानसून के पहले चरण राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों को छोड़ शेष राजस्थान में अच्छी वर्षा हुई है। अब दक्षिण राजस्थान में मानसून मेहरबान हो रहा है। अगले कुछ दिनों में यहां मानसून की जोरदार बारिश देखने को मिलेगी।