फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today IMD Alert for Rain in Udaipur, Kota, bundi Mausam News in Hindi

Weather: आज 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए बंगाल की खाड़ी से राजस्थान के मानसून पर क्या आएगा असर

Thu, 05 Sep 2024 07:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Sep 2024 07:22 AM IST
सार

Weather: राजस्थान में भारी वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, बांरा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालौर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक्टिव है। इसके प्रभाव से  जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today IMD Alert for Rain in Udaipur, Kota, bundi Mausam News in Hindi
आज झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में अगले 3 दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रहने वाला है। बुधवार को बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर तथा पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें बांसवाड़ा, बांरा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालौर शामिल है। प्रदेश में 1 जून से 4 सितंबर तक औसत बारिश 388.8 एमएम होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 596.5 एमएम बरसात हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में जोधपुर में सबसे ज्यादा 91 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 8 सितंबर से प्रदेश में मानसून का दौर धीमा पड़ेगा।

विज्ञापन

 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना लो प्रेशर सिस्टम अब कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल चुका है। अब ये दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक्टिव हो रहा है। एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में जल्द बनने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

 

इन बांधों के गेट खोले
भारी वर्षा के चलते प्रदेश के बांधों में भी पानी की आवक बनी हुई है। बुधवार को प्रदेश के 15 बांध ओवर फ्लो हो गए। इन्हें मिलाकर प्रदेश के 300 से ज्यादा बांध लबालब हो चुके हैं। कई बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। डूंगरपुर के सोम कमला अम्बा बांध के 4 गेट खोलकर 15,942 क्यूसेक पानी, पांचना बांध के 2 गेट से 5600 क्यूसेक, कोटा बैराज के 2 गेट से 1260 क्यूसेक, कालीसिंध बांध के एक गेट से 8133 क्यूसेक, पार्वती डेम के एक गेट से 392 क्यूसेक पानी और माही बजाज के 8 गेट से 45,655 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed