फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today IMD Alert for Rain in east rajasthan Mausam News in Hindi

Weather: पूर्वी राजस्थान में आज भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन 12 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Wed, 11 Sep 2024 08:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Sep 2024 08:44 AM IST
सार

Weather: राजस्थान में अगले 2 दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इसके प्रभाव से भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। जयपुर मौसम केंद्र ने आज भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, भीलवाड़ा, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today IMD Alert for Rain in east rajasthan  Mausam News in Hindi
बारिश - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का दौर और जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के 12 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, भीलवाड़ा, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार-बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में बदल गया है। इसके प्रभाव से राजस्थान में अगले 2 दिनों तक भारी वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।   

विज्ञापन


15 जून तक 5 बांध भरे थे, अब 357 ओवरफ्लो
राजस्थान में अब तक सामान्य से लगभग 62% वर्षा अधिक हो चुकी। सामान्य वर्षा का स्तर जहां 390.68 एमएम है वहीं अब तक प्रदेश में लगभग 632 एमएम वर्षा हो चुकी है।  मानसून की शुरुआत में प्रदेश के 691 बांधों में से सिर्फ 5 बांध ही पूरी तरह भरे हुए थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 357 पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed