{"_id":"663b91c1c11a433a010b3589","slug":"rajasthan-weather-barmer-was-hottest-city-in-country-temperature-may-rise-by-five-degrees-in-few-days-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: देश का सबसे गर्म शहर रहा बाड़मेर, कुछ दिनों में पांच डिग्री तक और बढ़ सकता है तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: देश का सबसे गर्म शहर रहा बाड़मेर, कुछ दिनों में पांच डिग्री तक और बढ़ सकता है तापमान
Wed, 08 May 2024 08:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 May 2024 08:23 PM IST
सार
Rajasthan Weather News: राजस्थान में बाड़मेर जिला आज देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां बुधवार को 46 डिग्री तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि आगामी पांच दिनों में पांच डिग्री और तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान ने गर्मियों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को राजस्थान का बाड़मेर 46 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म इलाका बन गया। हालांकि, राजस्थान के जैसलमेर, फलौदी, जोधपुर, अंता, जालौर, कोटा, बीकानेर भी बाड़मेर के बाद देश के सबसे गर्म इलाके रहे।
विज्ञापन
राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों में ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। राजधानी जयपुर में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। हालत यह है कि राजस्थान के कई शहरों में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बुधवार को राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में हीट वेव चली। राजधानी जयपुर में बादलों के प्रभाव से तापमान पिछले दिन के मुकाबले कम रहा। यहां बुधवार को 42.8 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी और हीट वेव चलेंगी। बुधवार शाम मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए दिन के अधिकतम तापमान के आंकड़े।राजस्थान में अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है।
विज्ञापन
-
बाड़मेर में 46 डिग्री
-
जैसलमेर में 45 डिग्री
-
जालौर में 45.5 डिग्री
-
फलौदी में 45.4 डिग्री
-
जैसलमेर में 45 डिग्री