{"_id":"65d725f4e1687743c8014254","slug":"rajasthan-transfer-of-44-officers-in-information-and-public-relations-department-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 44 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 44 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग
Thu, 22 Feb 2024 04:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Feb 2024 04:16 PM IST
सार
राजस्थान में फिर तबादले की लिस्ट जारी हुई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 44 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 2
-
Link Copied
विस्तार
राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 44 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संयुक्त निदेशक से सहायक जनसंपर्क अधिकारी तक के 44 तबादले किए गए हैं। इसमें हेत प्रकाश शर्मा-जयपुर जिला, राजेश यादव पुलिस आयुक्तालय-जयपुर, विवेक जादौन मुख्यालय जयपुर, आशीष कुमार जैन ईएनजी शाखा जयपुर और विजय खंडेलवाल सोशल मीडिया मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, हरिशंकर आचार्य-बीकानेर, छाया चौबीसा-डूंगरपुर, मनीष जैन-प्रतापगढ़ और राजकुमार मीणा का धौलपुर तबादला हुआ है। संयुक्त निदेशक कमलेश शर्मा को उदयपुर नर्मदा इंदौरिया विज्ञापन शाखा जयपुर, मनमोहन हर्ष पुलिस मुख्यालय जयपुर, जसराम मीणा राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर, योगेंद्र शर्मा वन विभाग जयपुर, शिप्रा भटनागर सीएनडी शाखा मुख्यालय जयपुर, श्रवण चौधरी सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जैसलमेर, लीलाधर सूचना केंद्र जयपुर, मान सिंह मीणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जयपुर और मोहम्मद मुस्तफा शेख का कोटा तबादला हुआ है।
विज्ञापन