फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Tourism PM Modi dream will add glory to Rajasthan tourism many big events organized this year

Rajasthan Tourism: पीएम मोदी का सपना राजस्थान टूरिज्म को लगाएगा चार चांद, इस साल होंगे कई बड़े आयोजन

Wed, 22 Jan 2025 07:00 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 07:00 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में हुए राइजिंग राजस्थान में पर्यटन सेक्टर को लेकर बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राजस्थान पयर्टन का केंद्र है। यहां सभी तरह का टूरिज्म बढ़ाने का स्कोप है। इसमें निवेश आपके बिजनेस को आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Tourism PM Modi dream will add glory to Rajasthan tourism many big events organized this year
राजस्थान पर्यटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने राइजिंग राजस्थान के समय कहा था कि राजस्थान टूरिज्म का सबसे बड़ा हब बनेगा। पर्यटन की संभावनाओं को चार चांद लगाए जा सकते हैं। अब ऐसा लग रहा है कि राजस्थान में इस साल ये सपना हकीकत में तब्दील होगा। क्योंकि साल भर राजस्थान में बड़े आयोजन होंगे। 

विज्ञापन


उत्सवों के प्रदेश राजस्थान में वैसे तो साल भर कई बड़े त्योहार और मेले आयोजित होते हैं, जिनमें दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। लेकिन ये साल यहां पर्यटन के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है।
विज्ञापन

ऐसे में साल 2025 राजस्थान के पयर्टन के लिए बेहद खास रहने वाला है। नए साल में राजस्थान को नई टूरिज्म पॉलिसी भी मिलेगी। बजट में इस सेक्टर के लिए खासे एलान भी होने हैं। इसके साथ ही पहली तिमाही में राजस्थान में कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं, जिनका केंद्र गुलाबी शहर जयपुर रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 (30 जनवरी से तीन फरवरी)
गुलाबी शहर की गुलाबी ठंडक के बीच तीस जनवरी से तीन फरवरी तक यहां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित होने जा रहा है। दुनिया भर के साहित्यकार और कई बड़ी नामचीन हस्तियां इस फेस्टवल में शामिल होती हैं।

मरू महोत्सव 2025
फरवरी माह में प्रत्येक वर्ष राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा मरू महोत्सव यानी डेज़र्ट फेस्टिवल आयोजित किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं।

मार्च में हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा आईफा अवार्ड
हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) राजधानी जयपुर में इस साल मार्च में आयोजित होने जा रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर, जेईसीसी सीतापुरा में प्रतिष्ठित 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेगा। बता दें कि पहली बार भारत में 2019 में मुंबई में आइफा अवार्ड शो आयोजित हुआ था और अब जयपुर देश का ऐसा दूसरा शहर होगा, जहां दूसरी बार आईफा अवार्ड का भव्य आयोजन होगा। 

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025
प्रति वर्ष झीलों का शहर उदयपुर एक अलग ही धुन गुनगुनाता है। उदयपुर शहर उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के अगले संस्करण की मेज़बानी करने जा रहा है। दुनिया भर के जाने माने विद्धान, कलाकारों को एक जगह इकट्ठा करने का काम ‘‘सहर” नामक संस्था करती है, जिनमें बीस से अधिक देशों के लोग जिनमें ईरान, स्पेन, ब्राजील, सेनेगल, इटली और भारत सहित कई अन्य देशों के लोग भी शामिल होते हैं।

राजस्थान की कुल जीडीपी में टूरिज्म का हिस्सा 12 प्रतिशत
किलों-बावड़ियों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान में टूरिज्म सेक्टर रोजगार कितना जरूरी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाइए कि पूरे देश में टूरिज्म का जीडीपी में योगदान सात प्रतिशत है। जबकि राजस्थान कुल जीडीपी में टूरिज्म का योगदान 12 प्रतिशत से ज्यादा है। सर्विस, सेक्टर, इंडस्ट्री और एग्रीक्लचर के बाद टूरिज्म चौथा सबसे बड़ा सेक्टर है, जो राजस्थान की अर्थव्यवस्था में योगदान करता है।

Rajasthan Tourism PM Modi dream will add glory to Rajasthan tourism many big events organized this year
राजस्थान पर्यटन - फोटो : अमर उजाला

विदेशी सैलानियों की संख्या तेजी से बढ़ी
वर्ष 2004 से 2014 के बीच करीब पांच करोड़ विदेशी पर्यटक भारत आए थे। जबकि 2014 से 2024 के बीच तीन-चार साल कोविड प्रभावित रहने के बावजूद सात करोड़ से अधिक विदेशी सैलानी भारत आए हैं।

होटल इंडस्ट्री को बड़ा फायदा 
आईफा अवार्ड से न सिर्फ जयपुर में टूरिज्म और इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा होगा, बल्कि राजस्थान के दूसरे पयर्टन क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस आयोजन के बाद राजस्थान की पहचान दुनिया के नक्शे पर होगी। जयपुर में आईफा अवार्ड से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टूरिस्ट्स की डिमांड बढ़ेगी, जिसमें जयपुर के लग्जरी होटल, रिजाट, किले महलों पर पर्यटन बढ़ेगा।

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान का कहना है कि इस साल राजस्थान में बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। इसका फायदा यहां की होटल इंडस्ट्री को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान में बजट क्लास से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में कुल 17 हजार होटल रजिर्स्ड हैं। इनमें 80 प्रतिशत होटलें बजट क्लास हैं। इसलिए सबसे ज्यादा फायदा बजट क्लास वाली होटलों को मिलेगा।

प्राकृतिक और ऐतिहासिक आकर्षण
राजस्थान में मौजूद किलों और महलों की भव्यता, सांस्कृतिक परंपराओं और शाही मेहमाननवाजी का मेल इसे हर जोड़े का ड्रीम डेस्टिनेशन बनाता है। हर शादी को राजसी रूप देने के लिए यह राज्य अपनी सजावट और आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है। प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्पष्ट लक्ष्य है कि राज्य को न केवल एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, बल्कि इसे एक वैश्विक डेस्टिनेशन वेडिंग हब भी बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने राज्य में बुनियादी ढांचे को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने और नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में कई प्रयास किए हैं।

पर्यटन सचिव रवि जैन के अनुसार, राजस्थान पर्यटन विभाग ने प्रसिद्ध डेस्टिनेशन वेडिंग स्थानों के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में स्थित हेरिटेज स्थलों को भी डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, अपनी  विरासत व धरोहरों और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के संगम से एक ऐसा स्थान बन गया है, जो डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए आदर्श बन चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed