फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Tanzanian woman smuggler arrested with seven grams of cocaine in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में तंजानिया की महिला तस्कर सात ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, पढ़ाई के लिए आई भारत

Thu, 02 Nov 2023 12:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 12:48 PM IST
सार

जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी ने आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत तंजानिया की महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से सात ग्राम कोकीन और करीब 43 हजार रुपये जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Tanzanian woman smuggler arrested with seven grams of cocaine in Jaipur
रानिया अली कैरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में क्राइम ब्रांच ने आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत रामनगरिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कोकीन बेचने के आरोप में विदेशी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कोकिन व हजारों की नकदी बरामद की है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान आरोपित महिला का पासपोर्ट भी जब्त किया है। पुलिस गिरफ्तार महिला से गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर रानिया अली कैरो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम कोकीन और बिक्री राशि 43 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि रानिया अली कैरो मूलत: तंजानिया निवासी है, जो काफी समय से लुधियाना पंजाब एवं जयपुर में निवास कर रहीं है और अवैध मादक पदार्थ कोकीन अलग-अलग स्थानों से लाकर तस्करी करती है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये महिला हाई प्रोफाइल ग्राहकों को सुविधानुसार कोकीन सप्लाई करती है। महिला ने 10 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसरोवर पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार किया
जयपुर में सीएसटी क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन आग के तहत मानसरोवर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से अवैध हथियार सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल व कारतूस बरामद किए। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्ग दर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन आग के तहत सीएसटी टीम के साथ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें क्राइम ब्रांच ने मानसरोवर पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए शंकर चौधरी व अश्विनी सैनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एक पिस्टल, 17 जिन्दा कारतूस, छह खाली कारतूस और एक मैग्जीन बरामद की है।




पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित शंकर चौधरी उर्फ शंकर मामा (24) मौजी बाबा की ढाणी, शिव एन्कलेव मानसरोवर निवासी ने बताया कि वो अपने मित्र अश्विनी सैनी उर्फ मोगी (24) इंजीनियरिंग कॉलोनी, मांग्यावास निवासी के साथ अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। शंकर चौधरी ने एक पिस्टल व एक कारतूस अश्विनी सैनी से 15 हजार रुपये में खरीदा था। अश्विनी सैनी से पूछताछ में सामने आया है कि उसने काफी समय पहले दो बदमाशों को हथियार बेचे थे, जिसका नाम रवि पंडित व विपिन पाराशर हो सकते हैं।  पुलिस दोनों बदमाशों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed