{"_id":"64df23ce0f98f91b9d05008a","slug":"rajasthan-stuck-monsoon-will-be-active-again-roads-will-be-made-of-swimming-pools-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: थमा मॉनसून फिर होगा एक्टिव, सड़के बनेगी स्विमिंग पूल, 3-4 दिन के भीतर राज्य में बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: थमा मॉनसून फिर होगा एक्टिव, सड़के बनेगी स्विमिंग पूल, 3-4 दिन के भीतर राज्य में बारिश होने के आसार
Fri, 18 Aug 2023 01:29 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:29 PM IST
सार
राजस्थान में एक बार फिर बारिश होने के आसार नजर आ रहे है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन-चार दिनों के भीतर बारिश हो सकती है। साथ ही प्रदेश के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में बारिश हो सकती हैं।
विज्ञापन
राजस्थान में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े से अटका मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। अगले 3-4 दिन राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में बारिश का अनुमान हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक आज कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 2-3 दिनों में उत्तरी उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से आगामी 3-4 दिन पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय होने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के इलाकों में बारिश का अलर्ट
आज 18 अगस्त के दौरान कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 19-20 अगस्त को कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां 21 अगस्त को धौलपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
19 से 21 अगस्त को जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी होगी बारिश
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में 19 से 21 अगस्त को छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।