फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Revatram Danga who drowned Hanuman Beniwal boat reached assembly sitting on tractor

Rajasthan: बेनीवाल की नैया डुबोने वाले डांगा ट्रैक्टर पर बैठ पहुंचे विधानसभा, बैरवा संविधान प्रति लेकर लिए शपथ

Tue, 03 Dec 2024 05:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 05:18 PM IST
सार

राजस्थान में हाल में हुए उपचुनाव में जीते सातों विधायकों ने आज विधानसभा पहुंचकर स्पीकर वासुदेव देवनानी के चैंबर में विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। इसमें खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को हराने वाले बीजेपी विधायक रेवतराम डांगा ट्रेक्टर में बैठकर विधानसभा पहुंचे।

विज्ञापन
Rajasthan Revatram Danga who drowned Hanuman Beniwal boat reached assembly sitting on tractor
राजस्थान विधायक शपथ लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान उपचुनाव में जीतकर आए विधायकों को आज विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के चैंबर में शपथ दिलाई गई। इस दौरान हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को हराने वाले रेवतराम डांगा ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे। डांगा के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी जयपुर पहुंचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजस्थान में पिछले दिनों सात सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने पांच, कांग्रेस और भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) ने एक सीट जीती थी। उपचुनाव के बाद विधानसभा में अब 200 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। वहीं कांग्रेस विधायकों की संख्या 66 रह गई। भारत आदिवासी पार्टी के कुल चार विधायक हो गए हैं। इनके अलावा एक आरएलडी और आठ निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव में कांग्रेस को तीन सीटों का नुकसान, बीजेपी को चार सीट का फायदा उपचुनाव में कांग्रेस ने देवली उनियारा, झुंझुनूं और रामगढ़ सीटें खोई हैं। केवल दौसा सीट ही बरकरार रख सकी। कांग्रेस के पास चार सीटें थीं, अब एक एक पर जीती इस तरह तीन सीट का नुकसान हुआ। बीजेपी के पास केवल सलूंबर सीट थी। बीजेपी ने पांच सीटें जीती। खींवसर सीट पर हार के बाद हनुमान बेनीवाल की पार्टी का कोई विधायक नहीं रहा।


मंगलवार को बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा, झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला के बेटे अमित ओला को हराकर विधायक बने राजेंद्र भांबू, सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा और रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शपथ ली। दौसा से मंत्री किरोड़ी के भाई को हराने वाले कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा और चौरासी से बीएपी विधायक अनिल कटारा ने शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed