फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games from today CM Gehlot will inaugurate

Rajasthan: प्रदेश में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल आज से, सीएम गहलोत करेंगे उद्घाटन

Sat, 05 Aug 2023 08:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 08:46 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympic Games from today CM Gehlot will inaugurate
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना करेंगे। 58.51 लाख खिलाड़ियों ने इसमें रजिस्ट्रेशन कराया है। 130 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन


राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री ध्वजारोहण के साथ करेंगे। कार्यक्रम में राज्य के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान और ग्रामीणों द्वारा कबड्डी प्रदर्शन मैच भी खेला जाएगा। खेल विभाग के शासन सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया, पांच अगस्त से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलो में सात-सात खेल स्पर्धाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), फुटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) और रस्साकशी (बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी। शहरी ओलिंपिक में कबड्डी (बालक/बालिका वर्ग), टेनिस बॉल क्रिकेट (बालक/बालिका वर्ग), खो-खो (बालिका वर्ग), वॉलीबॉल (बालक/बालिका वर्ग), एथलेटिक्स (100 मी. 200 मी. एवं 400 मी.), फुटबॉल (बालक/वर्ग), बास्केटबॉल (बालक/बालिका वर्ग) स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 हजार 252 पंचायतों और 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल शुरू होंगे
सचिव नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि इन खेलों में कुल 58.51 लाख खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें ग्रामीण खेलों में 46 लाख 12 हजार 365 और शहरी खेलों में 12 लाख 38 हजार 267 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन में 11 हजार 252 पंचायतों एवं 535 नगर निकायों में एक साथ यह खेल शुरू होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-2024 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए 130 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed