{"_id":"64fc188f95cd9bf7ab0b68f9","slug":"rajasthan-rain-alert-in-bharatpur-kota-udaipur-jaipur-divisions-monsoon-active-again-from-13-14-september-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, 13-14 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मॉनसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट, 13-14 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मॉनसून
Sat, 09 Sep 2023 12:32 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:32 PM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में आज बारिश का अलर्ट हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में पश्चिमी बॉर्डर एरिया जिलों में 42-43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा। वहीं, 13-14 सितंबर से फिर से मॉनसून एक्टिव होगा।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का अलर्ट
- फोटो : IMD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी राजस्थान में जहां हल्की बारिश का हल्का-फुल्का दौर जारी है और गर्मी से कुछ राहत है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में सूरज आग उगल रहा है। पाकिस्तान बॉर्डर से लगते सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर क्षेत्र में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक आज एक बार फिर भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन-बारिश की गतिविधियां 10 सितंबर को भी जारी रहने की संभावना है। 11-12 सितंबर को केवल छूटपुट स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान आगामी दो दिनों के दौरान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहेगा
पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में आगामी दो दिन केवल छुटपुट हल्की बारिश होगी। जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम मुख्य रूप से सूखा (शुष्क) रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बॉर्डर एरिया में अधिकतम तापमान आगामी दो दिनों के दौरान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की प्रबल संभावना है। आज सर्क्युलेटरी सिस्टम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है और मॉनसून की ट्रफ लाइन अपनी नॉर्मल लोकेशन से साउथ में बनी हुई है। मॉनसून की ट्रफ लाइन राजस्थान में जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है।
विज्ञापन
13-14 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय होगा
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आज भी जारी रहने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने के आसार हैं। 10 सितंबर से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी और केवल पूर्वी राजस्थान में छुटपुट बारिश होने की संभावना रहेगी। 13-14 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय होने और कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिन पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर जिलों में अधिकतम तापमान औसत से 2-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की प्रबल संभावना है।