{"_id":"644bf0d327306b4f29003613","slug":"rajasthan-politics-mla-ved-prakash-solanki-says-election-cannot-be-won-by-sidelining-sachin-pilot-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कांग्रेस विधायक बोले- पायलट को दरकिनार कर चुनाव नहीं जीत सकते, पार्टी छोड़ने की बात नेताओं का शिगूफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: कांग्रेस विधायक बोले- पायलट को दरकिनार कर चुनाव नहीं जीत सकते, पार्टी छोड़ने की बात नेताओं का शिगूफा
Fri, 28 Apr 2023 09:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:44 PM IST
सार
Rajasthan Politics: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के समर्थित कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा, पायलट कांग्रेस में ही रहेंगे। वो पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे। पायलट के कांग्रेस छोड़ने की बात बड़े नेताओं का शिगूफा है, जो पायलट को साइड लाइन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा, सचिन पायलट को किस तरह से दरकिनार किया जाए, इसलिए बड़े नेताओं ने यह शिगूफा छोड़ा है कि सचिन पायलट पार्टी छोड़ेंगे। जबकि वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। कांग्रेस में ही रहेंगे। जो नेता पार्टी में पायलट को साइड लाइन करना चाहते हैं, उन्होंने यह शिगूफा छोड़ा है।
विज्ञापन
विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा, पायलट कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा है। यह बात वह पहले भी कह चुके हैं। लेकिन कुछ बड़े नेता चाहते हैं कि सचिन पायलट को दरकिनार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंकी ने कहा, राजस्थान में सबके सामूहिक प्रयास से ही सत्ता वापसी संभव है। सबको मिलकर ही चुनाव लड़ना होगा। सचिन पायलट को दरकिनार कर चुनाव नहीं जीता जा सकता है, जिस चेहरे पर वोट पड़े थे, उसे जब तक सामने नहीं लाएंगे, तब तक सत्ता वापसी सम्भव नहीं है।