फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Turmoil over Scouts and Guides Organization; Madan Dilawar responds to Dotasra's allegations

Rajasthan: स्काउट एंड गाइड संस्था पर घमासान, डोटासरा के आरोपों पर बचाव में क्या बोले शिक्षा मंत्री दिलावर?

Sat, 09 May 2026 06:44 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 06:44 PM IST
सार

Jaipur News: हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच सियासी विवाद तेज हो गया है। डोटासरा ने घोटाले के आरोप लगाए, जबकि दिलावर ने आरोपों को निराधार बताते हुए पलटवार किया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Turmoil over Scouts and Guides Organization; Madan Dilawar responds to Dotasra's allegations
शिक्षा मंत्री दिलावर ने किया पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संस्था को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा संस्था में करोड़ों रुपये के घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीखा पलटवार किया है। दिलावर ने कहा कि डोटासरा उनके पुराने मित्र हैं, लेकिन अब वे मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उन्हें किसी अच्छे मनोरोग अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिलावर ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि डोटासरा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता तथ्यों के बिना आरोप लगा रहे हैं और जनता सब समझ रही है। दिलावर ने कहा कि भ्रष्टाचारी को सब भ्रष्टाचारी ही नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरा जवाब वही है जो पहले था... डोटासरा मानसिक रूप से बीमार हो चुक हैं और उन्हें इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Rajasthan News: Turmoil over Scouts and Guides Organization; Madan Dilawar responds to Dotasra's allegations
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के आरोपों पर शिक्षा मंत्री दिलावर का पलटवार - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, डोटासरा ने राजस्थान कॉपरेटिव सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संस्था पर गंभीर आरोप लगाए। यह सारा मामला एक ट्वीट से शुरू हुआ। डोटासरा ने ट्वीट कर आरोप लगाए तो दिलावर ने उन्हें मानसिक रोगी बता दिया।

इसके बाद डोटासरा ने मीडिया के सामने इस पूरे मामले को रखा और कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड संस्था के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था वर्तमान में मदन दिलावर के संरक्षण में संचालित हो रही है और इसमें शिविरों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा नियुक्तियों के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ियां हुई हैं।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि मार्च 2025 में जयपुर के चाकसू में आयोजित पांच दिवसीय शिविर वास्तव में केवल एक दिन चला, लेकिन पांच दिन का पूरा शुल्क और खर्च दिखाकर राशि वसूली गई। उन्होंने दावा किया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आवासीय शिविर आयोजित होना संभव नहीं था, फिर भी फर्जी बिल और वाउचर बनाकर भुगतान लिया गया।

पढ़ें- Rajasthan: फसल बीमा योजना में करोड़ों का खेल! कृषि मंत्री की छापेमारी के बाद 165 पर FIR; फर्जी खातों का खुलासा
 

Rajasthan News: Turmoil over Scouts and Guides Organization; Madan Dilawar responds to Dotasra's allegations
कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने दिलावर पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

डोटासरा ने यह भी आरोप लगाया कि शिविर शुल्क संस्था के खाते में जमा होने के बजाय निजी खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके लिए उन्होंने कथित यूपीआई ट्रांजेक्शन की रसीदें भी मीडिया को दिखाईं। उनके अनुसार संस्था से जुड़े पदाधिकारियों के निजी खातों में 23 लाख रुपये से अधिक जमा करवाए गए।

डोटासरा ने संस्था में फर्जी हस्ताक्षर और मोहर के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी के नाम और हस्ताक्षर से दस्तावेज जारी किए गए। इसके अलावा उन्होंने सीएसआर फंड में 60 लाख रुपये के कथित गबन, बिना प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण, आरक्षण नियमों के उल्लंघन और बिना विज्ञप्ति नियुक्तियों जैसे आरोप भी लगाए।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संस्था के सेवा नियम बने ही नहीं हैं, जैसा कि मंत्री दावा कर रहे हैं, तो फिर करोड़ों रुपये का बजट कैसे स्वीकृत हुआ और सरकारी रिपोर्टों में संस्था का उल्लेख कैसे किया गया। डोटासरा ने पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed