फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics CM Ashok Gehlot says BJP did its marketing in the name of religion and defamed us

Rajasthan Politics: CM गहलोत बोले- बीजेपी ने धर्म के नाम पर अपनी मार्केटिंग की और हमें बदनाम किया

Fri, 16 Jun 2023 05:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 05:15 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर बीजेपी पर करारा जुबानी हमला किया है। उन्होंने राजधानी जयपुर में कहा, बीजेपी ने धर्म के नाम पर अपनी मार्केटिंग कर रखी है और हमें बदनाम कर रखा है। हमें पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
Rajasthan Politics CM Ashok Gehlot says BJP did its marketing in the name of religion and defamed us
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। जयपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर केवल मार्केटिंग का काम करती है। बीजेपी केवल लोगों को बदनाम कर रही है। राजस्थान में आज जनता मूलभूत सुविधाओं के चलते बेहद खुश है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान आज 2030 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में नंबर एक की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, सरकार आज प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत देने का काम कर रही है। प्रदेश भर में सात करोड़ से ज्यादा गारंटी कार्ड बांटे जा चुके हैं। वहीं, सरकार की 8-10 स्कीम्स ऐसी हैं, जो सिर्फ राजस्थान में ही शुरू हुई हैं और पूरे देश के अंदर चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं अब जो अलग-अलग राज्यों में मेनिफेस्टो बन रहे हैं, उनका आधार राजस्थान की योजनाएं ही हैं।
विज्ञापन


शानदार है राजस्थान का वित्तीय प्रबंधन...
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2030 तक अगर राजस्थान का हर नागरिक सोच ले कि हमें आगे जाना है, तो वह कई क्षेत्रों में आगे चला जाएगा। विपक्षी पार्टी वाले कहते हैं कि पैसा कहां से आएगा, उनको मैं जवाब दे चुका हूं। राजस्थान का इतना शानदार वित्तीय प्रबंधन है कि अब तो आर्टिकल आ रहे हैं कि राजस्थान का वित्तीय प्रबंधन शानदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'पीएम मोदी के आरोपों का जवाब हमें देने की जरूरत नहीं'
अब प्रधानमंत्री ने जो अजमेर में आरोप लगाए थे, उसका जवाब देने की आवश्यकता मुझे नहीं है। बल्कि देश के इकोनॉमिस्ट यह जवाब दे चुके हैं कि राजस्थान की गवर्नमेंट ने जो गवर्नेंस दी है, पांचों बजट हमने बिना टैक्स लगाए पेश किए। हमारा वित्तीय प्रबंधन शानदार है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान कई मामलों में तो इजरायल से भी आगे निकल गया है और स्वास्थ्य सेवाओं में देश में नंबर एक है। इसी तरह हम चाहते हैं कि वह शिक्षा, सड़क समेत हर मामले में देश का अग्रणी राज्य बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed