फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Phone Tapping Jawahar Singh Bedham Tikaram Julie Doubt has arisen from statement government minister

Phone Tapping: विधानसभा में बेढम के जवाब पर जूली बोले- सरकार और मंत्री की बात से बना संशय, दोनों में सही कौन?

Thu, 20 Feb 2025 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Feb 2025 10:06 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग मामले पर हंगामा हुआ। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सरकार की तरफ से फोन टैपिंग के आरोपों को नकारा। लेकिन विपक्ष असंतुष्ट रहा और हंगामा किया।

विज्ञापन
Rajasthan Phone Tapping Jawahar Singh Bedham Tikaram Julie Doubt has arisen from statement government minister
टीकाराम जूली, जवाहर सिंह बेढम और किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक दल की मांग पर गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में आसन द्वारा व्यवस्था दिए जाने पर राज्य सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम द्वारा कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टैपिंग के बयान पर जवाब दिया गया। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने बताया कि गृह राज्यमंत्री ने आज फिर अपना पुराना बयान दोहराया, जो कि उन्होंने मीडिया के सामने दिया था।

विज्ञापन


प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है। जब राइजिंग राजस्थान का कार्यक्रम हो रहा था। उस समय भी एक कैबिनेट मंत्री द्वारा आरोप लगाए गए थे कि मुख्यमंत्री को उन पर संशय है कि यदि वे उस कार्यक्रम में जाएंगे तो हुड़दंग करवा सकते हैं। जूली ने कहा कि जब सरकार के मंत्री ने इस्तीफा दे रखा है और पार्टी के अध्यक्ष ने उनको उनके बयान के कारण नोटिस भी दिया है। लेकिन मंत्री ने नोटिस में यह नहीं कहा कि मेरा बयान गलत है। उन्होंने नोटिस में यह कहा है कि मुझे यह बातें सार्वजनिक रूप से नहीं कहनी चाहिए थी और उन्होंने अपने बयान पर खेद भी व्यक्त नहीं किया है।
विज्ञापन


जूली ने कहा कि आज भी यह प्रश्न खड़ा है कि मंत्री का बयान सही है या सरकार का जवाब। क्योंकि दोनों में से कोई एक तो गलत है। जो गलत है, उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। जूली ने कहा कि यदि सरकार को यही जवाब दिलवाना था तो उसी दिन सदन में दे देना चाहिए था। ताकि सदन की कार्यवाही बाधित नहीं होती। जूली ने कहा कि यह सरकार की सोची-समझी चाल का हिस्सा था। ताकि प्रतिपक्ष की तरफ से सरकार की विफलताओं को उजागर नहीं किया जा सके और सत्ता पक्ष के कुछ सदस्य भी यह नहीं चाहते थे कि मुख्यमंत्री का भाषण शांतिपूर्वक हो। उन्होंने कहा कि यह सारा षड्यंत्र मुझे नहीं बोलने देने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed