फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Phone Tapping Controversy Ashok Gehlot Statement CM Bhajan Lal News in Hindi

Rajasthan: ‘मैंने भी सदन में जवाब दिया था, भजनलाल के मन में ऐसा भाव क्यों नहीं’...फोन टैपिंग पर बिफरे गहलोत

Thu, 13 Feb 2025 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान में फोन टैपिंग पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान भी आ गया है। गहलोत ने कहा कि जब मेरी सरकार में फोन टैपिंग का मामला आया था तो मैंने सदन में सूबे के मुखिया के तौर पर जवाब दिया था। भजनलाल के मन में ऐसा भाव क्यों नहीं आया।

विज्ञापन
Rajasthan Phone Tapping Controversy Ashok Gehlot Statement CM Bhajan Lal News in Hindi
राजस्थान में फोन टैपिंग पर सियासत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में फोन टैपिंग के मामले को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान भी आ गया है। गुरुवार को पीसीसी पहुंचे गहलोत ने फोन टैपिंग के सवाल पर कहा कि “जब मेरी सरकार में फोन टैपिंग का मामला आया था तो मैंने सदन में सूबे के मुखिया के तौर पर जवाब दिया था। अब जब वर्तमान सरकार में किरोड़ीलाल मीणा ने फोन टैपिंग का आरोप लगाया है तो मुख्यमंत्री के नाते भजनलाल शर्मा को ऐसा भाव क्यों नहीं आया?" गहलोत के बयान की टाइमिंग भी चर्चाओं में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

लोकेश शर्मा ने डाला फोन टैपिंग ऑडियो 
गहलोत का बयान सामने आते ही उनके ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने पिछली सरकार में फोन टैपिंग को लेकर कथित रूप से गहलोत से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया अकाउंट “X “ पर पोस्ट कर दिया। गौरतलब है कि बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग के आरोप जड़ दिए। इन आरोपों को लेकर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा भी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के नोटिस के बाद आरोपों से पलटे किरोड़ी 
किरोड़ी के फोन टैपिंग के आरोप के बाद बीजेपी ने उन्हें नोटिस थमा दिया। इसके बाद किरोड़ी आरोपों से पलट गए। उन्होंने कहा कि 'मैंने कोई फोन टैपिंग की बात नहीं की, मैंने पार्टी को हर जवाब दे दिया हैं। मैं किसी से नाराज नहीं हूं, बीमार होने के कारण विधानसभा नहीं जा पाया। मेरी बातचीत हुई पार्टी से वो आपको नहीं बता सकता, पति-पत्नी की बातें आपको कैसे बता दूं। मेरे से जो गलती हुई वो मैंने पार्टी को बता दिया है।


फोन टैपिंग पर सचिन पायलट का बयान
बुधवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी फोन टैपिंग की लेकर बयान दिया। पायलट ने कहा कि जब सरकार का एक मंत्री खुद यह आरोप लगा रहा है कि उसका फोन टेप हो रहा है, तो यह कोई मामूली बात नहीं है। सरकार को इस पर सदन में स्पष्ट जवाब देना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed