फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Paper Leak Case Kirodi Lal Reaches Sog Office with Paper Leak Evidence Know More Details in Hindi

Rajasthan News: पेपर लीक के सबूत लेकर एसओजी दफ्तर पहुंचे किरोड़ी लाल, बोले- अब बड़े मगरमच्छ पकड़े जाएंगे

Wed, 24 Jul 2024 06:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 24 Jul 2024 06:30 PM IST
सार

Rajasthan: भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर में एसओजी (विशेष अभियान दल) के कार्यालय में पेपर लीक मामले को लेकर महत्वपूर्ण सबूत सौंपे हैं। मीणा ने RAS, SI, और रीट पेपर लीक से जुड़े कई साक्ष्य प्रस्तुत किए और आरोप लगाया कि इस मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण ने एसओजी के अधिकारियों और एक सिपाही को 64 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।

विज्ञापन
Rajasthan Paper Leak Case Kirodi Lal Reaches Sog Office with Paper Leak Evidence Know More Details in Hindi
किरोणी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने पेपर लीक मामले में एसओजी को महत्वपूर्ण सबूत सौंपे हैं और आरोप लगाया है कि इस मामले में एसओजी के एक इंस्पेक्टर और एक सिपाही की भी भूमिका है।

विज्ञापन


भूपेंद्र सारण का खुलासा
मीणा ने बताया कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण ने खुद उन्हें पत्र लिखकर एसओजी अधिकारी मोहन पोसवाल और सिपाही पर पैसे लेने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन

अधिकारियों पर आरोप
मीणा ने एसओजी के अधिकारी मोहन पोसवाल और सिपाही पर पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि भूपेंद्र सारण का मोबाइल तक जप्त नहीं किया गया और जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना उदाराम ने दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश ढाका और मोहन पर आरोप
मीणा ने कहा कि उदाराम पेपर लीक माफिया सुरेश ढाका को बचाने का काम कर रहा है, जबकि मोहन कांग्रेस सरकार के नेताओं को बचाने में लगा हुआ है।

पूर्व आरपीएससी चेयरमैन डीपी जारौली पर आरोप
मीणा ने कहा कि डीपी जारौली ने पहले ही कहा था कि पेपर लीक में कांग्रेस नेताओं का हाथ है। उन्होंने जारौली पर भी पेपर लीक में शामिल होने का आरोप लगाया।

मीणा का अल्टीमेटम
किरोड़ी लाल मीणा ने एसओजी में सबूत पेश करते हुए कहा कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि इस दौरान कार्रवाई न होने पर वे सख्त कदम उठाएंगे। किरोड़ी लाल मीणा द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूतों ने पेपर लीक मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। एसओजी और अन्य संबंधित अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों से मामले की गंभीरता बढ़ गई है। अब देखना यह है कि एसओजी इन सबूतों के आधार पर क्या कदम उठाती है और जांच में क्या नए खुलासे होते हैं। मीणा के अल्टीमेटम के चलते मामले में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed