फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Officers Devaram Saini and Mahipal Kumar who were OSD of Ashok Gehlot became APO

Rajasthan: पूर्व सीएम अशोक गहलोत के OSD रहे दो अफसर APO, देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को सरकार ने किया एपीओ

Mon, 25 Dec 2023 05:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 05:59 PM IST
सार

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को सरकार ने एपीओ किया है। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गहलोत के सीएम रहते प्रमुख सचिव और सचिव रहे अफसरों को 16 दिसंबर को एपीओ कर दिया था।

विज्ञापन
Rajasthan Officers Devaram Saini and Mahipal Kumar who were OSD of Ashok Gehlot became APO
OSD रहे दो अफसर APO - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत आईएएस अधिकारियों को हटाने के बाद अब बीजेपी सरकार ने गहलोत के विशेष अधिकारी रहे आरएएस अधिकारी देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को भी एपीओ कर दिया है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।  इससे पहले अशोक गहलोत के सीएम रहते प्रमुख सचिव कुलदीप रांका और सचिव रहे अफसरों को 16 दिसंबर को एपीओ कर दिया था। कार्मिक विभाग की और से जारी आदेश के अनुसार, आरएएस देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को आगामी आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। इस दौरान उनकी उपस्थिति कार्मिक विभाग विभाग क-4 में उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन


साल 1997 बैच के आरएएस अधिकारी देवाराम सैनी सीकर के रहने वाले हैं। गहलोत के ओएसडी बनने से पहले भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके थे। गहलोत सरकार में देवाराम सैनी सबसे पावरफुल अफसरों में शामिल रहे हैं। कांग्रेस सरकार के आखिरी दौर में देवाराम को राजस्थान लोकसेवा आयोग यानी आरपीएसी के सदस्य के लिए भी नाम सुर्ख़ियों में आया था। हालांकि विपक्ष की आपत्ति के चलते उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed