फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Why is there so much ruckus..., Congress enraged by BJP MP's letter, know what Gehlot replied

Rajasthan News : हंगामा है क्यूं बरपा..., BJP सांसद की चिट्ठी से भड़की कांग्रेस, जानिए गहलोत ने क्या जवाब दिया

Wed, 25 Sep 2024 08:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 08:05 PM IST
सार

बीते कई दिनों से राहुल गांधी और भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर राजनीतिक गहमा-गहमी बनी हुई है। इसी बीच भाजपा सांसद की एक चिट्ठी ने इस आग में घी का काम कर दिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Why is there so much ruckus..., Congress enraged by BJP MP's letter, know what Gehlot replied
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीजेपी सांसद सीपी जोशी की एक चिट्ठी से सियासत उबाल मारने लगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पासपोर्ट को रद्द करने की मांग को लेकर लिखी इस चिट्ठी पर कांग्रेस भड़क गई। जानिए क्या है माजरा

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और भाजपा सांसद सी.पी. जोशी ने पिछले दिनों राहुल के बयानों संबंधी विवाद को हवा देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से राहुल का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बिड़ला को पत्र भी लिखा है। जोशी का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाबी हमले के लिए मोर्चा खोल दिया। 
विज्ञापन


दरअसल जोशी ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राहुल का विपक्ष के नेता पद पर रहना देश के लिए खतरा है। वे देश विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। अमेरिका में दिए बयानों से जाहिर है कि वे विदेश में खालिस्तानी अलगाववाद के एजेंडे को मजबूत कर हैं। उद्योगपतियों का नाम लेकर उनके खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। राहुल भारत विरोधी एजेंडा चलाने में विदेश की धरती का उपयोग ना कर पाएं, इसके लिए उनका पासपोर्ट निरस्त किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत बोले- ये पत्र शरारतपूर्ण

इधर गहलोत ने सोशल मीडिया पर कहा है कि यह पत्र ना सिर्फ हास्यास्पद है बल्कि शरारतपूर्ण है। राहुल के अमेरिका में सिख समाज एवं दलित वर्ग के बारे में दिए बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। राहुल गांधी ने जो कहा उसे देशवासियों ने सुना है और उसमें कुछ भी ऐसा नहीं था, जैसा भाजपा पेश करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed