{"_id":"6778caed9acf2a36010d110c","slug":"rajasthan-news-truck-overturned-on-delhi-jaipur-highway-two-people-feared-trapped-rescue-operations-underway-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक पलटा, दो लोगों के दबने की आशंका, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रक पलटा, दो लोगों के दबने की आशंका, बचाव कार्य जारी
Sat, 04 Jan 2025 12:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:54 PM IST
सार
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया है। आशंका है कि ट्रक के नीचे दो लोग दबे हुए हैं। हालांकि, हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र के नई माता मंदिर के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दो लोगों के उसके नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आमेर थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन
पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का काम शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत कार्य तेजी से जारी है। हादसे से स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर भय का माहौल है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन