{"_id":"65f6cb18ca4586cb2f09ab11","slug":"rajasthan-news-triangular-contest-on-udaipur-seat-young-candidate-of-bap-in-fray-between-2-retired-officers-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: उदयपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, दो रिटायर्ड अफसरों के बीच BAP के युवा प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: उदयपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला, दो रिटायर्ड अफसरों के बीच BAP के युवा प्रत्याशी मैदान में
Sun, 17 Mar 2024 04:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:21 PM IST
सार
Jaipur: आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। ट्राइबल बेल्ट में आने वाली उदयपुर सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होगा। भाजपा और कांग्रेस के बाद यहां से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
BAP प्रत्याशी प्रकाशचंद बुज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों के नजदीक आते-आते अब चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है। ट्राइबल बेल्ट में आने वाली लोकसभा सीट उदयपुर पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत और कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के नामों की घोषणा के बाद अब भारत आदिवासी पार्टी (BAP) प्रकाशचंद बुज को मैदान में उतारा है।
उदयपुर सीट पर चुनाव लड़ने वाले तीनों ही प्रत्याशियों के लिए यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल कमिश्नर भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे कांग्रेस के ताराचंद मीणा के सामने BAP के युवा प्रत्याशी प्रकाशचंद बुज उदयपुर की झल्लारा पंचायत समिति के सरपंच रहे हैं।
इस लोकसभा सीट में आने वाली आसपुर और धरियावद विधानसभा सीट पर फिलहाल भारत आदिवासी पार्टी के विधायक हैं। वहीं इसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली गोगुंदा, झाडौल, उदयपुर ग्रामीण, उदयपुर और सलूंबर सीट पर बीजेपी के विधायक हैं। कांग्रेस के पास सिर्फ खेरवाड़ा विधानसभा सीट है, जो इस लोकसभा क्षेत्र में आती है।
विज्ञापन
हालांकि प्रत्याशी के ऐलान से पहले BAP ने डूंगरपुर और उदयपुर सीट पर इंडिया गठबंधन के साथ साझेदारी का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन कांग्रेस इन दोनों सीटों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
कार्यकर्ता करते हैं उम्मीदवार का चयन
BAP में उम्मीदवार का नाम पार्टी के कार्यकर्ताओं की पंचायत तय करती है। यह बिलकुल अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की तरह होता है। जहां पहले पार्टी के भीतर उम्मीदवार टिकट पाने के लिए खड़े होते हैं। इसी तर्ज पर भारत आदिवासी पार्टी में पंचायत में बैठे कार्यकर्ता तय करते हैं कि कौन उम्मीदवार सक्रिय है और उपस्थित कार्यकर्ताओं के वोट के आधार पर जो विजयी होता है और उसे उम्मीदवार चुन लिया जाता है।