फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Tigress T-125's cub dies in Ranthambore National Park, 17 tigers have died in last 2 years

Rajasthan News: रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन टी-125 के शावक की मौत, पिछले 2 साल में 17 बाघों की जान गई

Mon, 10 Mar 2025 08:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 08:06 AM IST
सार

बाघों की आबादी के लिहाज से राजस्थान की सबसे सघन टाइगर सेंचुरी में बीते 2 सालों से लगातार बाघों के मरने की सूचना आ रही है। हाल में यहां बाघिन टी-125 के शावक की भी मौत हो गई है। शावक का शव नेशनल पार्क के भदलाव वन क्षेत्र में मिला है। वन विभाग ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Tigress T-125's cub dies in Ranthambore National Park, 17 tigers have died in last 2 years
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में एक और बाघ की मौत हो गई है। वन विभाग को एक और मृत टाइगर शावक मिल है, जिसे शावक बाघिन टी 125 का बताया जा रहा है। शावक का शव नेशनल पार्क के भदलाव वन क्षेत्र में मिला है। वन विभाग ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


भदलाव वन क्षेत्र में दो दिन पूर्व गश्त के दौरान वन विभाग की टीम को बाघिन टी-125 रिद्धि व उसके शावकों को विचरण करते देखा था। शनिवार रात को नर बाघ टी-2311 के कैमरा ट्रेप में फोटो भी प्राप्त हुए। प्रथम दृष्टया शावक को किसी बाघ द्वारा मारा गया है। शावक के शव का पोस्टमार्टम कर विसरा के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लेब भेजा जाएगा। शव का राजबाग नाका पर दाह संस्कार कर दिया गया है। मृत टाइगर शावक की उम्र करीब 8 माह है। 
विज्ञापन


रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों की अठखेलियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है लेकिन अब यहां बाघों की संख्या तेजी से कम हो रही है। पार्क में पिछले दो सालों में आज सहित 17 बाघों की मौत हो चुकी है। मामले से जुड़े वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर मौतें टेरिटोरियल फाइट की वजह से हुई हैं। इस पार्क में बाघों की आबादी क्षेत्रफल के लिहाज से ज्यादा हो गई है। बाघ एकाकी जीव है इसलिए युवा और बूढ़ नर बाघों को जवान बाघ टेरेटरी फाइट में या तो मर जाते हैं या फिर जंगल से बाहर पलायन कर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed