फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Three doctors APO, one nursing officer suspended in case of wrong blood transfusion

Rajasthan News: गलत खून चढ़ाने से युवक की मौत के मामले में तीन डॉक्टर एपीओ, एक नर्सिंग ऑफिसर निलंबित

Sat, 24 Feb 2024 12:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

Jaipur: गलत ब्लड चढ़ाने से शुक्रवार को एसएमएस अस्पताल में हुई युवक की मौत के मामले में चिकित्सा विभाग तीन डॉक्टरों और नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Three doctors APO, one nursing officer suspended in case of wrong blood transfusion
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े कहे जाने वाले सरकारी अस्पताल एसएमएस में इलाज के लिए भर्ती युवक को गलत ब्लड चढ़ा देने से उसकी दोनों किडनियां फेल हो गईं, जिसके कारण युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। युवक सचिन की इस तरह मौत ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएमएस मेडिकल कॉलेज द्वारा जांच के लिए एक समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अस्थि रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. एस.के. गोयल, रेजिडेंट डॉक्टर ऋषभ चालना और डॉ. दौलत राम और नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा को मामले में दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


चिकित्सा विभाग की एसीएस शुभ्रा सिंह ने तीनों डॉक्टरों को एपीओ किए जाने के साथ ही नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। डॉ. एस.के. गोयल अब चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में अपनी उपस्थिति देंगे। बाकी दोनों डॉक्टर्स चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय में और नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार वर्मा चिकित्सा व स्वास्थ्य मुख्यालय में अपनी उपस्थिति देंगे।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि एक्सीडेंट में घायल होने के बाद एसएमएस में भर्ती कराए गए युवक सचिन को गलत ब्लड चढ़ाने से उसकी दोनों किडनियां फेल गई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल में हुई इस गंभीर लापरवाही के मद्देनजर एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से एक जांच समिति गठित की गई थी, जिसमें तीन डॉक्टरों और नर्सिंग ऑफिसर को दोषी पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed