{"_id":"65e6ca26d3c62e024c033f3c","slug":"rajasthan-news-state-government-will-build-a-new-circuit-house-in-bharatpur-sent-teams-for-site-visit-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Exclusive: राज्य सरकार भरतपुर में बनाएगी नया सर्किट हाऊस, साइट विजिट के लिए टीमें भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Exclusive: राज्य सरकार भरतपुर में बनाएगी नया सर्किट हाऊस, साइट विजिट के लिए टीमें भेजीं
Tue, 05 Mar 2024 01:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:08 PM IST
सार
Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अपने गृह जिले में ठहराव के लिए राज्य सरकार नया सर्किट हाउस बनाएगी। प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, अब नए सर्किट हाउस के लिए जगह चिन्हित होना बाकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में नया सर्किट हाऊस बनाएगी। इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। जीएडी ने नए सर्किट हाऊस के लिए जगह चिन्हित करने के लिए अपनी टीमें भेज दी हैं।
विज्ञापन
भरतपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ठहराव के लिए राज्य सरकार नया सर्किट हाऊस तैयार करवाएगी। इस संबंध में जमीन चिन्हित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। जमीन चिन्हित करने के बाद सर्किट हाऊस तैयार करवाने के लिए वित्तीय प्रस्ताव तैयार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि फिलहाल सर्किट हाऊस के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। इसके लिए टीम विजिट कर रही है। एक बार जगह चिन्हित हो जाए, उसके बाद ही इसके निर्माण से संबंधित प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में एक सर्किट हाऊस पहले से है लेकिन उसकी स्थिति खराब है। अपने गृह जिले के दौरे पर प्रोटोकॉल के हिसाब से सीएम को सर्किट हाऊस में रुकना होता है। यहां वे क्षेत्र के लोगों की जनसुनवाई भी करते हैं।
राजस्थान में सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत 40 सर्किट हाऊस आते हैं। इनमें 3 सर्किट हाऊस दिल्ली व एक मुंबई में भी हैं। इनमें जोधपुर हाऊस, बीकानेर हाऊस, राजस्थान स्टेट गेस्ट हाऊस व बीकानेर हाऊस मुंबई में है। पिछली गहलोत सरकार ने मुंबई में बीकानेर हाऊस तैयार करवाया था।