फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Six students of Dausa stranded in Kyrgyzstan, local students target foreign students

Rajasthan News: किर्गिस्तान में फंसे दौसा के छात्र, स्थानीय छात्रों ने विदेशी स्टूडेंट्स को निशाना बनाया

Sun, 19 May 2024 03:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 03:00 PM IST
सार

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों के साथ हुई हिंसा में राजस्थान के दौसा जिले के भी कई छात्र प्रभावित हुए हैं। यहां स्थानीय छात्रों ने 17 मई की रात हॉस्टल्स में घुसकर भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी छात्रों के साथ मारपीट की थी, जिसमें 29 छात्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Six students of Dausa stranded in Kyrgyzstan, local students target foreign students
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किर्गिस्तान में विदेशी छात्रों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें दौसा जिले के भी कई छात्र प्रभावित हुए हैं। बिश्केक में 17 मई की रात भारतीय और पाकिस्तानी छात्रों के साथ हिंसा की गई। स्थानीय छात्रों ने हॉस्टल्स में घुसकर भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी छात्रों को निशाना बनाया, जिसमें 29 छात्र घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने छात्रों को हॉस्टल से बाहर न निकलने की सलाह दी है। राजस्थान में दौसा जिले के महवा क्षेत्र के भी कई छात्र किर्गिस्तान में हैं, जो एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए हैं। महवा विधायक राजेंद्र प्रधान छात्रों से संपर्क में हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने का भरोसा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


हिंसा का यह प्रकरण मिस्र और किर्गिज छात्रों के बीच 13 मई को हुए झगड़े से शुरू हुआ, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी छात्रों को निशाना बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी चिंता जताई है और दूतावास को छात्रों की मदद के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी छात्रों की मौत और रेप के दावों को अफवाह बताया गया है लेकिन एक वीडियो में पाकिस्तानी छात्र हिंसा में कई छात्रों के मारे जाने की बात कर रहे हैं। 


किर्गिस्तान में लगभग 12 हजार पाकिस्तानी और 15 हजार भारतीय छात्र विभिन्न कोर्स कर रहे हैं, जो वर्तमान हालात से खौफ में हैं और घर वापस लौटने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed